प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। घर से शौच के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। परिजनो की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे पंडित जोगापुर की है। पूरे पंडित जोगापुर निवासी शारदा रानी पत्नी रामलाल पाल ने आज मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत पांच जून को उसकी लड़की पूजा पाल 17 शाम के समय शौच के लिए घर से निकली थी। जो लौटकर घर वापस नहीं आयी। उसकी खोजबीन हर संभावित स्थानो पर लगभग सप्ताह भर किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। लड़की की मानसिक स्थिति भी करीब माह भर से ठीक नहीं थी। ऐसे में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बनी हुई है। इसमें परिजन काफी परेशान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें