फूलपुर प्रयागराज । फूलपुर तहसील अंतर्गत सीताराम सिंह इंटर कालेज भुलई का पूरा बाबूगंज में स्थित यश हॉस्पिटल में निशुल्क कैम्प लगाकर असाध्य रोगों के सम्बंध में रोगियों के इलाज हेतु जांच शिविर का आयोजन आज सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक यस हॉस्पिटल में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन यस हॉस्पिटल के संचालक समाजसेवी डॉक्टर इंद्रजीत यादव के द्वारा आयोजित किया गया है।डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह दस से शाम चार बजेतक यश हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर के त्रिपाठी एवं नवजात शिशु एवं बच्चों से सम्बंधित सभी प्रकार के गम्भीर रोग एवं कुपोषित बच्चों का चेकअप एवं परामर्श पूर्ण रूप से निशुल्क किया जाएगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































