परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। दलित किशोरी घर का जेवर नगदी लेकर भाग गई। फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पांच के खिलाफ अपहरण एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव निवासनीय एक महिला का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर दूसरे गांव के लोग घर में रखा पन्द्रह हजार रुपये और सोने का मंगलसूत्र लेकर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए । दलित किशोरी की माता ने मऊआइमा थाने में ग्राम कंचनपुर निवासी मोनू शर्मा पुत्र ओमप्रकाश, उसके पिता ओमप्रकाश, माता मंजू शर्मा, तथा सहयोगी शिवम हेला, शरद कुमार पर जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक गालियां भी दी। पुलिस ने अपहरण और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































