कलक्ट्रेट में बैठक कर किया शांति बनाए रखने की अपील
– नई पीढ़ियों के बच्चांे पर भी बड़े बुजुर्ग रखें नजर, समझ की जरूरत
लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। कानपुर व प्रयागराज में हुई घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एएसपी समर बहादुर सिंह कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में दोनों समुदाय के धर्मगुरूओं के साथ बैठक किया। इस दौरान अधिकारीद्वय ने जिले में शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाए रखने की अपील किया। बैठक में सभी धर्मगुरूओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाया रखा जायेगा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने पायेगी। शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था तथा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु सभी धर्मगुरूओं को धन्यवाद देते हुए अपेक्षा की कि जनपद में इसी प्रकार का सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखेंगे तथा हमेशा जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया सहित सभी गतिविघियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नही ंहोने दी जायेंगी। उन्होंने धर्मगुरूओं से कहा कि बच्चों नई पीढियों को समझायें की वे अपने पढाई व कैरियर पर विशेष ध्यान दें एवं असामजिक कार्यो में संलिप्त न रहें और न ही ऐसा असामाजिक कार्य करें, जिससे समाज का सौहार्द्रपूर्ण वातावरण प्रभावित हो। उन्होेने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जनपद में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बिगाड़नें का प्रयास किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही किया जायेंगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु सभी धर्मगुरूओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि अनावश्यक भीड एकत्रित न होने दिया जाय तथा सोशल मीडिया पर भडकाऊ टिप्पणी न होने पाये, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पांडेय, सभी उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं धर्मगुरूगण उपस्थित थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































