V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बच्चे शिक्षा और संस्कृति के साथ जुड़कर एक नए भारत का निर्माण कर सकते हैंः महापौर

प्रयागराज। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के प्रांगण में चल रहे एक अनूठे कार्यक्रम की 20वीं श्रृंखला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, अध्यक्ष प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाइंट कमिश्नर एस.आई.डी. जीएसटी आरती कुमारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम के समन्वयक एवं प्रेरणास्रोत वरिष्ठ अधिवक्ता सेल टैक्स जीएसटी  के.एन. कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम आउट हाउसेस में रह रहे उन बच्चों के लिए चल रहा है जो बच्चे निर्धन एवं असहाय हैं तथा जो अपनी संस्कृति से ना जुड़कर दूसरी धारा में  मुड़ रहे थे उन्हें भारतीय संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाकर हर संभव सहायता प्रदान कर के उन्हें अपनी मुख्यधारा से जोड़ना ही उद्देश्य है। इस पवित्र काम में संगीतज्ञ मनोज गुप्ता संगीत के माध्यम से बच्चों में देश भक्ति गीत, भजन एवं गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा के माध्यम से निशुल्क शिक्षा प्रदान कर संस्कारित कर रहे हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी बच्चों में बहुत योग्यता है आप सब शिक्षा और संस्कृति के साथ जुड़कर देश को आगे बढ़ाने में सहायता कर एक नए भारत का निर्माण कर सकते हैं l विशिष्ट अतिथि आरती कुमारी ने बताया कि अगर हम अपनी दिनचर्या में सुधार कर लें तो बहुत तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं l अध्यक्षता कर रहे बांके बिहारी पांडे ने बताया कि हम सबका हमेशा प्रयास होता है कि अंत तक खड़े व्यक्ति को हर संभव सहायता मिल सके और सेवा तो सबसे बड़ा पवित्र कार्य है, हम सबको सारे कार्य करते हुए सेवा क्षेत्र को जरूर अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ हमेशा की तरह गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा से प्रारंभ हुआ तथा संकीर्तन के साथ संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत के महासचिव सुनील धवन ने कहा कि सभी बच्चे अपने अंदर के गुणों को योग्यता के अनुसार पहचान कर उन्नति के मार्ग पर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहे। कार्यक्रम में अनिल भार्गव, डॉक्टर मीना दरबारी , बीना भार्गव, कन्हैयालाल अग्रवाल, अरविंद दरबारी, अमरनाथ सेठ, अजय प्रभाकर, डॉ हरीश मेहरोत्रा , विनय कुमार, संतोष कुमार, नीना  कुमार कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स गोपाल जी गुप्ता तथा संचालन एनके अरोरा ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के प्रांगण में चल रहे एक अनूठे कार्यक्रम की 20वीं श्रृंखला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, अध्यक्ष प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाइंट कमिश्नर एस.आई.डी. जीएसटी आरती कुमारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम के समन्वयक एवं प्रेरणास्रोत वरिष्ठ अधिवक्ता सेल टैक्स जीएसटी  के.एन. कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम आउट हाउसेस में रह रहे उन बच्चों के लिए चल रहा है जो बच्चे निर्धन एवं असहाय हैं तथा जो अपनी संस्कृति से ना जुड़कर दूसरी धारा में  मुड़ रहे थे उन्हें भारतीय संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाकर हर संभव सहायता प्रदान कर के उन्हें अपनी मुख्यधारा से जोड़ना ही उद्देश्य है। इस पवित्र काम में संगीतज्ञ मनोज गुप्ता संगीत के माध्यम से बच्चों में देश भक्ति गीत, भजन एवं गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा के माध्यम से निशुल्क शिक्षा प्रदान कर संस्कारित कर रहे हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी बच्चों में बहुत योग्यता है आप सब शिक्षा और संस्कृति के साथ जुड़कर देश को आगे बढ़ाने में सहायता कर एक नए भारत का निर्माण कर सकते हैं l विशिष्ट अतिथि आरती कुमारी ने बताया कि अगर हम अपनी दिनचर्या में सुधार कर लें तो बहुत तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं l अध्यक्षता कर रहे बांके बिहारी पांडे ने बताया कि हम सबका हमेशा प्रयास होता है कि अंत तक खड़े व्यक्ति को हर संभव सहायता मिल सके और सेवा तो सबसे बड़ा पवित्र कार्य है, हम सबको सारे कार्य करते हुए सेवा क्षेत्र को जरूर अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ हमेशा की तरह गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा से प्रारंभ हुआ तथा संकीर्तन के साथ संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत के महासचिव सुनील धवन ने कहा कि सभी बच्चे अपने अंदर के गुणों को योग्यता के अनुसार पहचान कर उन्नति के मार्ग पर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहे। कार्यक्रम में अनिल भार्गव, डॉक्टर मीना दरबारी , बीना भार्गव, कन्हैयालाल अग्रवाल, अरविंद दरबारी, अमरनाथ सेठ, अजय प्रभाकर, डॉ हरीश मेहरोत्रा , विनय कुमार, संतोष कुमार, नीना  कुमार कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स गोपाल जी गुप्ता तथा संचालन एनके अरोरा ने किया।

Leave a Comment