प्रतापगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत भारत सरकार के वित्त मंत्रालय तथा एस एल बी सी के निर्देश के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, बड़ौदा यू पी बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक तथा जनपद की अन्य बैंकों की शाखाओं के सहयोग से आयोजित ‘क्रेडिट आउटरीच’ कार्यक्रम में विभिन्न कृषक, उद्यमी, व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को रु.112.10 करोड़ की ॠण राशि का वितरण किया गया। जनपद के एक संस्थान को रु.50 लाख का ऋण भी वितरित किया गया। यह आयोजन अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा तुलसी सदन (हादी हाल) के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री संगम लाल गुप्ता जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सदर श्री राजेंद्र कुमार मौर्या सहित माननीय मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, उपायुक्त एनआरएलएम डॉ एन एन मिश्रा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दिनेश चौरसिया सहित बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से श्री संजय कुमार, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक प्रतापगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री केशव राम, डीडीएम नाबार्ड श्री विजेंद्र कुमार की उपस्थिति रही। आमंत्रित समूह को संबोधित करते हुए सांसद संगम लाल गुप्ता ने बैंको के इस योगदान की सराहना की. उन्होंने सभी बैंकों एवं आज इस आयोजन के माध्यम से ऋण प्राप्त करने वाले हैं ग्राहकों को कृषकों आदि के प्रति शुभकामनायें व्यक्त किया। साथ ही आमंत्रित समूह से यह भी अपेक्षा की कि बैंक ॠण के सदुपयोग से और उसके सही प्रकार से अपने कार्यों के संचालन करने से न केवल व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न बनता है वरन समाज में भी एक अच्छा मुकाम हासिल कर लेता है। विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि व्यवसाई, उद्यमी या किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाला कोई भी व्यक्ति, महिला को राशि के हर रुपए की महत्ता को समझना चाहिये। यह ॠण राशि आपके आर्थिक आधार को मजबूत बनाने के लिए दिया जाता है, उसकी पूरी तन्मयता से हम अपने व्यवसाय या कार्य से जुड़ते हैं तो निसंदेह अच्छे परिणाम मिलेंगे और हमारा मनोबल बढ़ेगा और समाज में हमें एक अच्छा स्थान भी मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया जी ने महिलाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए बात कही कि जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए हुनर का होना जरूरी होता है, महिलाओं में ईश्वरी गुण होते हैं सीखने की ज्यादा क्षमता होती है जिससे वे समाज में जिस भी दिशा में कदम रखना चाहें उनको वह मुकाम जरूर हासिल हो जाता है। वर्तमान समय में एक परिवार, समाज और देश के प्रगति में नारी का सराहनीय योगदान हैं। इसलिए पूरी दुनिया नारी सशक्तिकरण का विगुल बजा रही हैं. नये-नये क्षेत्रो में स्त्री के प्रतिभा की पहचान हो रही है। आज के समय में ऐसा कोई क्षेत्र नही हैं जहाँ उच्च स्थान पर नारी न कार्यरत हो। नारी के सम्मान और शिक्षा के लिए हर व्यक्ति को अपना सहयोग करना चाहिए ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके। डीडी एम नाबार्ड बृजेन्द्र कुमार ने उपस्थित समूह को शासन की विभिन्न कृषि क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी दी। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक, वाराणसी श्री संजय कुमार ने गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की जानकारी प्रदान करते हुये नवीन उद्यमियों को प्रेरित भी किया और आज के कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी बैंक के प्रतिनिधियों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। बड़ौदा यू पी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री केशव राम ने शासन की बीमा और पेंशन योजनाओं से हर व्यक्ति को जुड़ने का आह्वाहन किया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दिनेश चौरसिया ने उद्यमिता विकास और प्रशिक्षण द्वारा स्वाबलंबी बनकर ऋण योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिये युवाओं को प्रेरित किया। एलडीएम अमित बाजपेई ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम की उपयोगिता और उपलब्धियों उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के इस कार्यक्रम में लगभग 415 लोगों को रुपये 112.10 करोड़ का ॠण स्वीकृत वितरित किया गया। जिसमें से महिलाओं को लगभग 10.22 करोड़, अनुसूचित जाति को 3.12 करोड़ का ॠण वितरण किया गया। एलडीएम अमित बाजपेई ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में यथा अवधि जनपद के बैंकों द्वारा पीएम एसबीवाई मैं 31824, पीएम जेजेबीवाई में 17360 तथा ए पी वाई में 35145 लाभार्थियों को आच्छादित किया जा चुका है। क्षेत्रीय प्रमुख श्री संजय कुमार जी ने बताया कि जनधन में प्रतापगढ़ जिला 13 स्थान पर और सुरक्षा बीमा में 20वें स्थान पर है। उपायुक्त एनआर एलएम डॉ एन एन मिश्रा ने अपने उद्बोधन में समूहों की उपयोगिता और उप्लब्घियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समूह के द्वारा ग्रामीण विकास को गति तो मिलती है मिल रही है परंतु महिलाओं का आत्मनिर्भर और आत्म सम्मान भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। यह भारत के ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की सबसे महत्वपूर्ण स्थिति हैं।
कार्यक्रम के मध्य आगन्तुकों ने विभिन्न विषयों पर आहूत पंडालों में जानकारी प्राप्त की। विभिन्न बेंको यथा बॉब, एस बी आई, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, पी एन बी, बड़ौदा यूपी बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी, सहित हर्ष टीवीएस सदर, उ प्र राज्य ग्रमीण आजीविका मिशन, बीसी सखी, सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह, बाराही महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह घूसलपुर, उन्नति स्वयं सहायता समूह संडवा चंद्रिका, रितु त्रिपाठी के द्वारा निर्मित आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जय मां अंबे महिला स्वयं सहायता समूह अतरौरा, जय मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, यूटीएल सोलर निर्मल इलेक्ट्रॉनिक्स, और हर्ष टीवीएस सदर के स्टाल पर लोग जानकारी प्राप्त करते रहे। समूहों के स्टाल पर खरीदारी भी की गयी।
कार्यक्रम का संचालन वित्तीय साक्षरता एवं ऋण सलाहाकार शिशिर खरे द्वारा किया गया। इसके साथ ही विजन इंडिया के बैंक मित्रों को एपीवाई में उन्नत प्रदर्शन के लिये तथा बीसी सखी तथा बीसी सुपरवाइजर आदि को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री केशव राम ने कार्यक्रम की सफलता और सहयोग के लिये समस्त उपस्थित अतिथियों, बैंक के सभी कार्मिकों आदि के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनआरएलएम से सुनीता सरकार, बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक रवि गुप्ता, तापस टंडन, सुधीर सिंह, अमित कुमार यादव, ज्योतिष यादव, मुनीश कुमार, बीसी चंद्रावती तिवारी, आसपुर देवसरा से धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित मंजू सरोज, गीता प्रजापति, रूपा पांडे, सुमन सिंह, कविता पटेल पूनम वर्मा, आरती प्रजापति, मीरा यादव, विमला देवी, जुल्फिकार अली, आशीष कुमार पांडे, कमलेश कुमार, सविता देवी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































