V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने पाएगी- डा० आर०के० वर्मा विधायक

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड गौरा ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में संबोधित हुए रानीगंज के लोकप्रिय विधायक डा० आर०के० वर्मा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास में अपना योगदान दें।  यह एक अवसर है, जब क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान अपने गांव का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वे निष्पक्ष तरीके से बिना किसी भेदभाव के गांव के विकास में अपना योगदान दें।  किसी प्रकार की उन्हें दिक्कत या परेशानी हो तो हमसे नि:संकोच किसी भी समय कह सकते हैं। उनके हर समस्या या दुख सुख में उनके साथ रहेंगे। गांव में आवश्यकतानुसार विकास के कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें और उसके अनुसार कार्य कराएं। और उन्होंने बैठक के एजेंडा पर बिंदुवार विकास कार्य योजनाओं पर चर्चा किए। आयोजित कार्यक्रम में कुछ पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा ब्लॉक में विकास कार्यों में हो रहे अनियमितता आवाज उठाई तो माननीय विधायक जी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक में किसी भी प्रकार की कोई भी इस तरह की लिखित शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें। बैठक में अनुपस्थित संबंधित अधिकारियों पर भी माननीय विधायक जी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिए। साथ में ब्लाक प्रमुख गौरा सुमित्रा पटेल, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी गौरा धीरेंद्र कुमार तिवारी, एडीओ पंचायत जगदंबा प्रसाद सरोज, ग्राम विकास अधिकारीगण अभिषेक यादव, राम पूजन मिश्रा, विकास मिश्रा, आलोक पांडेय, सुभाष चंद पटेल, बीटी संजय उपाध्याय, सुशील कुमार दुबे, कमलेश कुमार पटेल, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड गौरा ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में संबोधित हुए रानीगंज के लोकप्रिय विधायक डा० आर०के० वर्मा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास में अपना योगदान दें।  यह एक अवसर है, जब क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान अपने गांव का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वे निष्पक्ष तरीके से बिना किसी भेदभाव के गांव के विकास में अपना योगदान दें।  किसी प्रकार की उन्हें दिक्कत या परेशानी हो तो हमसे नि:संकोच किसी भी समय कह सकते हैं। उनके हर समस्या या दुख सुख में उनके साथ रहेंगे। गांव में आवश्यकतानुसार विकास के कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें और उसके अनुसार कार्य कराएं। और उन्होंने बैठक के एजेंडा पर बिंदुवार विकास कार्य योजनाओं पर चर्चा किए। आयोजित कार्यक्रम में कुछ पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा ब्लॉक में विकास कार्यों में हो रहे अनियमितता आवाज उठाई तो माननीय विधायक जी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक में किसी भी प्रकार की कोई भी इस तरह की लिखित शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें। बैठक में अनुपस्थित संबंधित अधिकारियों पर भी माननीय विधायक जी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिए। साथ में ब्लाक प्रमुख गौरा सुमित्रा पटेल, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी गौरा धीरेंद्र कुमार तिवारी, एडीओ पंचायत जगदंबा प्रसाद सरोज, ग्राम विकास अधिकारीगण अभिषेक यादव, राम पूजन मिश्रा, विकास मिश्रा, आलोक पांडेय, सुभाष चंद पटेल, बीटी संजय उपाध्याय, सुशील कुमार दुबे, कमलेश कुमार पटेल, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment