V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संगम में तीन छात्र डूबे

तलाश में जुटी एसडीआरएफ एवं जल पुलिस
प्रयागराज। मंगलवार रात संगम नहाने गए तीन छात्रों की डूबने की आशंका है। जानकारी होने के बाद से एसडीआरएफ एवं जल पुलिस के गोताखोर सर्च अभियान में जुटे हैं। अभी तक किसी भी छात्र का शव नहीं मिल सका है। वहीं घटना की जानकारी होने पर सभी छात्रों के परिजन संगम क्षेत्र पर पहुंच गए हैं। उपनिरीक्षक जल पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे हेमान कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र विवेक कुमार समयामऊ, भोगनीपुर कानपुर, अमन कुशवाहा उम्र 16 पुत्र राजीव कुमार मोतिहारी, उतरांव प्रयागराज, प्रणव दुबे उग्र 17 पुत्र योगेश दुबे हंडिया प्रयागराज और मनीष सिंह अयोध्या संगम घूमने आये थे। अचानक हेमान, अमन और प्रणव ने नहाने की बात की और मनीष सिंह को अपना कपड़ा देकर संगम स्नान के लिए चले गए। काफी वक्त तक जब तीनों छात्र स्नानकर वापस नहीं आए तो मनीष ने पुलिस काे सूचना दी। सूचना पर पहुंचने पर रात से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक डूबे हुए छात्रों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। हनी सचान और 12वीं का और प्रणव 10वीं का छात्र हैं। वहीं मनीष आईआईटी की तैयारी कर रहा है। शनिवार को मनीष का 12वीं का अंतिम प्रश्नपत्र था। ये प्रयागराज के दीपांकर सचान के सचान कोचिंग में एक साथ पढ़ते थे। उसी कोचिंग के संचालक दीपांकर के साेहबतियाबाग मकान में एक साथ सभी छात्र रहते थे। छात्र मनीष ने भास्कर से बातचीत में बताया कि उसका मंगलवार को 12वीं बोर्ड का अंतिम पेपर था। वह आईआईटी की तैयारी भी कर रहा है। उसने बताया कि शाम करीब 8 बजे हम सभी ने संगम घूमने का प्लान बनाया। करीब 8 बजे घूमने के लिए निकल गए। रात करीब 10 बजे साथ गए दोस्तों ने संगम नहाने की बात कही। पर मैंने स्नान करने के लिए मना कर दिया। सभी तीनों दोस्त हनी, अमन और प्रणव संगम स्नान के लिए चले गए। काफी वक्त तक वापस लौटकर नहीं आने पर मनीष ने सचान कोचिंग के संचालक और हनी के मामा को दीपांकर सचान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रणव दुबे के पिता योगेश दुबे एलआईसी में एजेंट हैं। वह 10वीं का छात्र था। रेहथू हंडिया का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि प्रणव सभी का दुलारा था घर का इकलौता बेटा था, इसके बाद एक बहन थी। हनी कक्षा 12 का छात्र था। मां रश्मि सचान शिक्षिका है। ये दो भाई थे। हनी नगर पालिका रोड पोखरांव कानपुर का रहने वाला था। वही कोचिंग संचालक दीपांकर सचान का भांजा था। अमन कुशवाहा के पिता किसान हैं। वह अपने बच्चे को इंजीनियर बनाना चाहते थे। अमन सबसे बड़ा था, इसके बाद एक भाई और एक बहन हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तलाश में जुटी एसडीआरएफ एवं जल पुलिस
प्रयागराज। मंगलवार रात संगम नहाने गए तीन छात्रों की डूबने की आशंका है। जानकारी होने के बाद से एसडीआरएफ एवं जल पुलिस के गोताखोर सर्च अभियान में जुटे हैं। अभी तक किसी भी छात्र का शव नहीं मिल सका है। वहीं घटना की जानकारी होने पर सभी छात्रों के परिजन संगम क्षेत्र पर पहुंच गए हैं। उपनिरीक्षक जल पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे हेमान कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र विवेक कुमार समयामऊ, भोगनीपुर कानपुर, अमन कुशवाहा उम्र 16 पुत्र राजीव कुमार मोतिहारी, उतरांव प्रयागराज, प्रणव दुबे उग्र 17 पुत्र योगेश दुबे हंडिया प्रयागराज और मनीष सिंह अयोध्या संगम घूमने आये थे। अचानक हेमान, अमन और प्रणव ने नहाने की बात की और मनीष सिंह को अपना कपड़ा देकर संगम स्नान के लिए चले गए। काफी वक्त तक जब तीनों छात्र स्नानकर वापस नहीं आए तो मनीष ने पुलिस काे सूचना दी। सूचना पर पहुंचने पर रात से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक डूबे हुए छात्रों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। हनी सचान और 12वीं का और प्रणव 10वीं का छात्र हैं। वहीं मनीष आईआईटी की तैयारी कर रहा है। शनिवार को मनीष का 12वीं का अंतिम प्रश्नपत्र था। ये प्रयागराज के दीपांकर सचान के सचान कोचिंग में एक साथ पढ़ते थे। उसी कोचिंग के संचालक दीपांकर के साेहबतियाबाग मकान में एक साथ सभी छात्र रहते थे। छात्र मनीष ने भास्कर से बातचीत में बताया कि उसका मंगलवार को 12वीं बोर्ड का अंतिम पेपर था। वह आईआईटी की तैयारी भी कर रहा है। उसने बताया कि शाम करीब 8 बजे हम सभी ने संगम घूमने का प्लान बनाया। करीब 8 बजे घूमने के लिए निकल गए। रात करीब 10 बजे साथ गए दोस्तों ने संगम नहाने की बात कही। पर मैंने स्नान करने के लिए मना कर दिया। सभी तीनों दोस्त हनी, अमन और प्रणव संगम स्नान के लिए चले गए। काफी वक्त तक वापस लौटकर नहीं आने पर मनीष ने सचान कोचिंग के संचालक और हनी के मामा को दीपांकर सचान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रणव दुबे के पिता योगेश दुबे एलआईसी में एजेंट हैं। वह 10वीं का छात्र था। रेहथू हंडिया का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि प्रणव सभी का दुलारा था घर का इकलौता बेटा था, इसके बाद एक बहन थी। हनी कक्षा 12 का छात्र था। मां रश्मि सचान शिक्षिका है। ये दो भाई थे। हनी नगर पालिका रोड पोखरांव कानपुर का रहने वाला था। वही कोचिंग संचालक दीपांकर सचान का भांजा था। अमन कुशवाहा के पिता किसान हैं। वह अपने बच्चे को इंजीनियर बनाना चाहते थे। अमन सबसे बड़ा था, इसके बाद एक भाई और एक बहन हैं।

Leave a Comment