V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रास चुनाव में प्रमोद तिवारी की जीत के लिए बाबा घुइसरनाथ धाम में हुआ हवन पूजन

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की जीत को लेकर समर्थकों ने ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में सामूहिक हवन पूजन कर सफलता की कामना की। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व प्रमोद तिवारी के समर्थक व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बाबा धाम में जुटे और बाबा का दर्शन पूजन कर सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी के लिए राजस्थान में हो रहे राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हवन किया। समर्थकों ने बाबा को प्रसाद चढ़ाते हुए मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा। हवन पूजन का संयोजन प्रभात ओझा ने किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव उज्ज्वल शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पप्पू तिवारी, त्रिभु तिवारी, छोटेलाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, मुन्ना शुक्ल, दयाराम गुप्ता, रवि प्रजापति, सन्नी वर्मा, विशाल वर्मा, मनीष वर्मा आदि रहे। इसी क्रम में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र तथा उपाध्यक्ष अजीत सिंह के संयोजन मे सांगीपुर क्षेत्र के मसनी गांव स्थित शिव मंदिर में समर्थकों ने प्रमोद तिवारी की राज्यसभा सदस्य के चुनाव में जीत को लेकर भगवान् शिव का पूजन अर्चन किया गया। यहां हुए हवन कार्यक्रम में बृजेश पासी, अम्बुज मिश्र, शैलेन्द्र तिवारी, ओम पाण्डेय, आदि रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की जीत को लेकर समर्थकों ने ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में सामूहिक हवन पूजन कर सफलता की कामना की। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व प्रमोद तिवारी के समर्थक व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बाबा धाम में जुटे और बाबा का दर्शन पूजन कर सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी के लिए राजस्थान में हो रहे राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हवन किया। समर्थकों ने बाबा को प्रसाद चढ़ाते हुए मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा। हवन पूजन का संयोजन प्रभात ओझा ने किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव उज्ज्वल शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पप्पू तिवारी, त्रिभु तिवारी, छोटेलाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, मुन्ना शुक्ल, दयाराम गुप्ता, रवि प्रजापति, सन्नी वर्मा, विशाल वर्मा, मनीष वर्मा आदि रहे। इसी क्रम में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र तथा उपाध्यक्ष अजीत सिंह के संयोजन मे सांगीपुर क्षेत्र के मसनी गांव स्थित शिव मंदिर में समर्थकों ने प्रमोद तिवारी की राज्यसभा सदस्य के चुनाव में जीत को लेकर भगवान् शिव का पूजन अर्चन किया गया। यहां हुए हवन कार्यक्रम में बृजेश पासी, अम्बुज मिश्र, शैलेन्द्र तिवारी, ओम पाण्डेय, आदि रहे।

Leave a Comment