मीटिंग बुलाकर प्रिंसिपल ने कसे डाक्टरों के पेंच डैमेज कंट्रोल में जुटे मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार
प्रतापगढ़। डाक्टरों के ऊपर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले से लेकर राजधानी लखनऊ तक खुद की भद्द करवाने के बाद हुए डैमेज को कंट्रोल करने में मेडिकल कॉलेज प्रशासन और अधिकारी जुट गए है। दलाली को रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को राजा प्रताप बहादुर पुरुष अस्पताल के हाल में डॉक्टरों की मीटिंग बुलाकर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डाक्टर आर्य देश दीपक ने पेंच कसे हैं। उन्होंने स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा है कि दलाली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए उन्हें जो भी कदम उठाना पड़े उठाएंगे। उन्होंने सभी डाक्टरों से ओपीडी में बैठने का निर्देश दिया है। उन्होंने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डाक्टरों से कहा है कि जिनको जो ड्यूटी दी गई है उसे करें। अगर कोई लापरवाही करता मिला तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने वार्डों में साफ सफाई का भी निर्देश दिया है। खास बात यह है कि मारपीट की घटना के बाद प्रिंसिपल सतर्क हुए हैं। उन्होंने रविवार को भी अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की उपस्थिति को देखा था। उन्होंने उनके साथ फ़ोटो भी खिंचवाया।था। मीटिंग में सीएमएस डाक्टर सुरेश सिंह समेत कई डाक्टर मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































