V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्टेशन पर करंट की चपेट में आने से मोर की मौत

प्रतापगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बिजली के तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। जीआरपी ने वन विभाग को सूचित किया है। शाम को बनारस जाने वाले वीएल पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म एक से रवाना हो रही थी। तभी ऊपर से गए बिजली के तार से टकरा कर मोर उसके इंजन के ऊपर गिरा। यात्रियों ने इसकी सूचना रेल कर्मियों को दी। बिजली बंद कराई गई। टीआरडी और सफाई स्टाफ की मदद से मोर को उतारा गया। लेकिन तब तक प्राण पखेरू उड़ चुके थे। जीआरपी एसओ ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। वे ही पक्षी को ले जायेंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बिजली के तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। जीआरपी ने वन विभाग को सूचित किया है। शाम को बनारस जाने वाले वीएल पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म एक से रवाना हो रही थी। तभी ऊपर से गए बिजली के तार से टकरा कर मोर उसके इंजन के ऊपर गिरा। यात्रियों ने इसकी सूचना रेल कर्मियों को दी। बिजली बंद कराई गई। टीआरडी और सफाई स्टाफ की मदद से मोर को उतारा गया। लेकिन तब तक प्राण पखेरू उड़ चुके थे। जीआरपी एसओ ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। वे ही पक्षी को ले जायेंगे।

Leave a Comment