V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बच्चों के नामांकन के मामले में उत्तर प्रदेश के शीर्ष 20 जनपदों में आया जनपद प्रतापगढ़ , बीएसए का हुआ सम्मान*

प्रतापगढ़ ( उत्तर प्रदेश) राजकीय सेवा के दौरान शिक्षकों की मृत्यु पर आश्रितों को 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी का भुगतान, बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति और स्थानांतरण सम्बन्धी तीन सूत्रीय ज्ञापन  सचिव, बेसिक शिक्षा को सम्बोधित,  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया ! बीएसए,प्रतापगढ़ कार्यालय में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में छात्र/छात्राओं का नामांकन निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष यानि शत् प्रतिशत हो जाने पर  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह जी को सम्मानित किया गया! बेसिक शिक्षकों ने बी०एस० ए० महोदय  को ” बेसिक रत्न ” प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम् और बुके गुलदस्ता भेंटकर कोटि कोटि बधाई एवं साधुवाद दिया ।
ज्ञापन और सम्मान के दौरान शिक्षकों का नेतृत्व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी जी ने किया! संचालन करते हुए जिला महामंत्री ललित कुमार मिश्र”सरस” ने स्वस्ति वाचन प्रस्तुत किया !
  बेसिक शिक्षक भवन में हुई  विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा फण्ड एवं पुरानी पेंशन योजना विहीन शिक्षकों की सेवाकालीन मृत्यु की दशा में शासन द्वारा किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलती!  जबकि 2004 तक बेसिक शिक्षकों को 2 वर्ष पहले रिटायर होने या मृत्यु पर ग्रेच्युटी की सुविधा प्राप्त थी! कोरोना आपातकाल में लगभग 46 शिक्षकों एवं कार्मिकों की आकस्मिक  मृत्यु हुई थी! उनके परिजनों को डेढ़ साल बाद भी कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई!
    जिला महामंत्री ललित मिश्र सरस ने कहा कि बेसिक तबादला नीति के अनुसार जिले के अंदर और बाहर ट्रांसफर एवं पारस्परिक तबादला ऑनलाइन किए जाएंगे ! शासन की ओर से लगातार 5 वर्षों से हर बार ग्रीष्मावकाश में तबादला होने का आश्वासन दिया जाता रहा है! जबकि अंतर जनपद स्थानांतरण 2020 के बाद नहीं किए गए !
 इस मौके पर जिला मंत्री दीपेश दुबे ने कहा कि बेसिक शिक्षको के स्थानांतरण के साथ ही पदोन्नत का मामला वर्ष 2016 से बाधित चला रहा है ! जिसमें मिडिल हेड मास्टर एवं सहायक अध्यापक और प्राइमरी हेडमास्टर की पदोन्नति शामिल होती है !
 इस दोनों ही प्रमुख मौके पर जिला उपाध्यक्ष  नरेंद्र त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, डा०अनिल त्रिपाठी, अटेवा संयोजक सी०पी० राव, डा० संजीत शुक्ल, कोषाध्यक्ष रामेन्द् श्रीवास्तव, विश्वदीप सिंह, राकेश शर्मा, रोहित मिश्रा और शुभम कुमार आदि संगठन के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ ( उत्तर प्रदेश) राजकीय सेवा के दौरान शिक्षकों की मृत्यु पर आश्रितों को 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी का भुगतान, बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति और स्थानांतरण सम्बन्धी तीन सूत्रीय ज्ञापन  सचिव, बेसिक शिक्षा को सम्बोधित,  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया ! बीएसए,प्रतापगढ़ कार्यालय में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में छात्र/छात्राओं का नामांकन निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष यानि शत् प्रतिशत हो जाने पर  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह जी को सम्मानित किया गया! बेसिक शिक्षकों ने बी०एस० ए० महोदय  को ” बेसिक रत्न ” प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम् और बुके गुलदस्ता भेंटकर कोटि कोटि बधाई एवं साधुवाद दिया ।
ज्ञापन और सम्मान के दौरान शिक्षकों का नेतृत्व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी जी ने किया! संचालन करते हुए जिला महामंत्री ललित कुमार मिश्र”सरस” ने स्वस्ति वाचन प्रस्तुत किया !
  बेसिक शिक्षक भवन में हुई  विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा फण्ड एवं पुरानी पेंशन योजना विहीन शिक्षकों की सेवाकालीन मृत्यु की दशा में शासन द्वारा किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलती!  जबकि 2004 तक बेसिक शिक्षकों को 2 वर्ष पहले रिटायर होने या मृत्यु पर ग्रेच्युटी की सुविधा प्राप्त थी! कोरोना आपातकाल में लगभग 46 शिक्षकों एवं कार्मिकों की आकस्मिक  मृत्यु हुई थी! उनके परिजनों को डेढ़ साल बाद भी कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई!
    जिला महामंत्री ललित मिश्र सरस ने कहा कि बेसिक तबादला नीति के अनुसार जिले के अंदर और बाहर ट्रांसफर एवं पारस्परिक तबादला ऑनलाइन किए जाएंगे ! शासन की ओर से लगातार 5 वर्षों से हर बार ग्रीष्मावकाश में तबादला होने का आश्वासन दिया जाता रहा है! जबकि अंतर जनपद स्थानांतरण 2020 के बाद नहीं किए गए !
 इस मौके पर जिला मंत्री दीपेश दुबे ने कहा कि बेसिक शिक्षको के स्थानांतरण के साथ ही पदोन्नत का मामला वर्ष 2016 से बाधित चला रहा है ! जिसमें मिडिल हेड मास्टर एवं सहायक अध्यापक और प्राइमरी हेडमास्टर की पदोन्नति शामिल होती है !
 इस दोनों ही प्रमुख मौके पर जिला उपाध्यक्ष  नरेंद्र त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, डा०अनिल त्रिपाठी, अटेवा संयोजक सी०पी० राव, डा० संजीत शुक्ल, कोषाध्यक्ष रामेन्द् श्रीवास्तव, विश्वदीप सिंह, राकेश शर्मा, रोहित मिश्रा और शुभम कुमार आदि संगठन के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

Leave a Comment