लखनऊ l भारतीय जनता पार्टी कि पूरी राजनीति सांप्रादायिकता पर निर्भर है, इनके पास कोई देश को आगे ले जाने का एजेंडा नहीं है, केवल एक एजेंडा मुसलमानों और इस्लाम को गाली देना, और मस्जिदों को मंदिर बता कर देश के वातावरण को दूषित करना है l भाजपा कि प्रवक्ता नुपुर शर्मा पैगंबरे इस्लाम के विरुद्ध टीवी डिवेट में निंदनीय शब्दों का जो प्रयोग कर मुसलमानों को उत्तेजित करने का काम किया है, अति निन्दनीय है l पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अय्यूब शर्मा नें कहा कि अगर थोड़ी सी भी सरकार में नैतिकता बाकी है तो नुपुर शर्मा को प्रवक्ता पद से हटा कर, इनके विरुद्ध ईश निन्दा का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय l डा0 अय्यूब सर्जन नें कहा कि भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा नें जो पैगंबरे इस्लाम के विरुद्ध निन्दनीय शब्दों का प्रयोग किया, यह भाजपा सरकार का बयान माना जाएगा, चूंकि वह प्रवक्ता हैं l देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी परेशान और भूख के कगार पर पहुँच चुका है, जानमानस कि सरकार के प्रति बढ़ते आक्रोश को शांत करने के लिए भाजपा नें मुसलमानों और इस्लाम के विरुद्ध जो मुहिम चलाई है, इसी क्रम में नुपुर शर्मा नें पैगंबरे इस्लाम के विरुद्ध अपशब्दों प्रयोग कर समाज और देश को तोड़ने का जो कुचक्र रचा है, यह देश के लिए घातक है l भाजपा और उसके सहयोगी संगठन समय समय पर देश तोड़ने वाला बयान देकर हिन्दुओं को खुश नहीं कर सकते, यहाँ के वातावरण में धर्मनिरपेक्षता कि घुट्टी घुली हुई है, कुछ मुट्ठी भर लोग नफ़रत फैला कर अपने मनसूबों में सफल नहीं हो सकते देश बहुत महान हैl देश में जो इस समय मस्जिदों को मंदिर बता कर वातावरण को दूषित करने का काम किया जा रहा है, इससे देश विश्व गुरु नहीं बन सकता l देश के लिए मुसलमानों नें बहुत क़ुरबानी दी है, जो बेकार नहीं जाएगी l आज भाजपा और उनके सहयोगी संगठन मुसलमानों कि भावनाओं से खेल कर जो नफ़रत के बीज बो रहे है, इससे वैश्विक स्तर पर देश कि बड़ी बदनामी हो रही है l उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा जैसे लोग देश के प्रति वफ़ादार नहीं हो सकते हैं l देश हित में नुपुर शर्मा के विरुद्ध अविलम्ब ईश निंन्दा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए l डा0 अय्यूब नें कहा कि अगर नुपुर शर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया जाता तो यह सरकार का बयान माना जायगा, पीस पार्टी इसके विरूद्ध आंदोलन कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी l
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































