V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रवर्तन दल की चेकिंग अभियान से बिजली चोरों में मचा हड़कंप

बीकापुर- अयोध्या। सरकार द्वारा चलाये गये अभियान से क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी के दूर करने कि सरकार की मंशा को साकार करने में लगे विद्युत प्रवर्तन दल अयोध्या के प्रभारी हवलदार सिंह यादव टीम के साथ शुक्रवार को बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान में मुखबिर की सूचना पर बीकापुर कोतवाली बीकापुर में क्षेत्र के हरि प्रसाद चौरसिया पुत्र सताई प्रसाद को मीटर से अलग तार जोड़ कर आटा चक्की चला कर लगभग 5 किलो वाट बिजली की चोरी पकड़ी जाने पर एल एम वी 6 धारा 135 (1)ए विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है । बिजली चेकिंग के दौरान शुक्रवार को प्रभारी हलवदार सिंह  प्रवर्तन दल अयोध्या एवं अवर अभियंता कमल कुंज दिवाकर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह में हमराही आरक्षी विवेक कुमार सिंह मुख्य आरक्षी सूरज कुमार आरक्षी दीनानाथ राजभर के साथ विद्युत चोरी रोकथाम चेकिंग अभियान के दौरान थाना पुरा कलंदर में सावित्री देवी पत्नी काली प्रसाद पांडे निवासी बिहारीपुर को 1 किलो वाट बिजली चोरी तथा राम रूप मिश्रा पुत्र राम शंकर मिश्रा शिवदासपुर मजरे मिश्र का पूरा को 2 किलो वाट विद्युत चोरी एवं मुकेश पुत्र अमृतलाल निवासी शिवदासपुर को 2 किलो वाट बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा धारा 135 (1) ए में पंजीकृत करवाया गया है। क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। जिससे चोरी करने वाले लोग अपनी केबल उतार रहे हैं, कुछ लोग बैधानिक रूप से विद्युत कनेक्शन लेने में लगे हैं प्रभारी निरीक्षक ने कहा है कि सरकार द्वारा जनता की सेवा के लिए जिस मंशा से हूं ,उसे पूरा करने का पूरा प्रयास कर रहा हूं जिससे कनेक्शन धारकों को उनकी मंशा के अनुरूप बिजली दी जा सके और चोरी करने वाले लोगों को दण्ड मिल सके।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीकापुर- अयोध्या। सरकार द्वारा चलाये गये अभियान से क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी के दूर करने कि सरकार की मंशा को साकार करने में लगे विद्युत प्रवर्तन दल अयोध्या के प्रभारी हवलदार सिंह यादव टीम के साथ शुक्रवार को बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान में मुखबिर की सूचना पर बीकापुर कोतवाली बीकापुर में क्षेत्र के हरि प्रसाद चौरसिया पुत्र सताई प्रसाद को मीटर से अलग तार जोड़ कर आटा चक्की चला कर लगभग 5 किलो वाट बिजली की चोरी पकड़ी जाने पर एल एम वी 6 धारा 135 (1)ए विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है । बिजली चेकिंग के दौरान शुक्रवार को प्रभारी हलवदार सिंह  प्रवर्तन दल अयोध्या एवं अवर अभियंता कमल कुंज दिवाकर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह में हमराही आरक्षी विवेक कुमार सिंह मुख्य आरक्षी सूरज कुमार आरक्षी दीनानाथ राजभर के साथ विद्युत चोरी रोकथाम चेकिंग अभियान के दौरान थाना पुरा कलंदर में सावित्री देवी पत्नी काली प्रसाद पांडे निवासी बिहारीपुर को 1 किलो वाट बिजली चोरी तथा राम रूप मिश्रा पुत्र राम शंकर मिश्रा शिवदासपुर मजरे मिश्र का पूरा को 2 किलो वाट विद्युत चोरी एवं मुकेश पुत्र अमृतलाल निवासी शिवदासपुर को 2 किलो वाट बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा धारा 135 (1) ए में पंजीकृत करवाया गया है। क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। जिससे चोरी करने वाले लोग अपनी केबल उतार रहे हैं, कुछ लोग बैधानिक रूप से विद्युत कनेक्शन लेने में लगे हैं प्रभारी निरीक्षक ने कहा है कि सरकार द्वारा जनता की सेवा के लिए जिस मंशा से हूं ,उसे पूरा करने का पूरा प्रयास कर रहा हूं जिससे कनेक्शन धारकों को उनकी मंशा के अनुरूप बिजली दी जा सके और चोरी करने वाले लोगों को दण्ड मिल सके।

Leave a Comment