V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आखिर कब जनता को मिलेगा जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे का लाभ

सरकार की मंशा पर स्वास्थ्य महकमा पानी फेरने में लगा
संस्था द्वारा मरीजो की सेवा हेतु भेंट की गयी डिजिटल एक्सरे मशीन दो वर्षों परिसर के कमरे में खा रही धूल
अयोध्या। एक तरफ सरकार अयोध्या जनपद को आधुनिक नगरी की संज्ञा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है तो दूसरी तरफ जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को यहां का महकमा कहीं न कहीं देने में असफल महसूस कर रहा हैं। पिछले दिनों अयोध्या के सासंद लल्लू सिंह ने केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर अयोध्या में विकास की गंगा बहने का बखान करते हुए खूब वह वही बटोरी थी उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की कार्यदायी संस्था कहा था। यूपी में मेडिकल कालेज व एम्स जैसे अस्पतालों की संख्या में बढ़त की बात भी कही थीं। लेकिन उन्हें शायद यह ध्यान नहीं था कि इसी जिले में उनके आवास से मात्र दो किलोमीटर पर एक जिला चिकित्सालय भी हैं। जहां उनका भी आना जाना रहता हैं। इसी जिला चिकित्सालय के समीप नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का भी आवास है जिन्होंने कभी यहां की वस्तुविक सुविधा से रुबरू होने की भी जहमत नहीं उठाई। जहां पर करीब पांच वर्षो से सिटी हेड मशीन खराब पड़ी हैं। जिसके चलते मरीजों को मेडिकल कालेज दर्शननगर व लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यही नहीं अयोध्या की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने वाले कई स्वयं सेवी संस्थायों ने भी अपना हाथ बढ़ाते हुए संस्थाओं ने स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरण जिला चिकित्सालय को भेंट में दिया है लेकिन अस्पताल प्रशासन उसका रख रखाव करने में असमर्थ रहा हैं। तभी तो करीब दो वर्ष पूर्व एक संस्था ने जिला चिकित्सालय में बढ़ते मरीजों को देखते हुए एक डिजिटल एक्सरे भेंट में दिया था। परन्तु उक्त एक्सरे मशीन क्षेत्रीय निदान केंद्र के एक कमरे में बंद रखी गयी थी जो अब से बाहर नहीं निकली और पता करने पर मालूम हुआ कि उक्त एक्सरे मशीन के वायर को चूहों ने कुतर दिया जिसे बनवाने की जहमत अस्पताल प्रशासन नहीं उठाना चाहता हैं। जिस कारण मरीजों को डिजिटल एक्सरे के लिए बाहर जाकर अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। ऐसे में तो लगता है कि सरकार की मंशा पर स्वास्थ्य महकमा पानी फेरने में लगा हुआ हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरकार की मंशा पर स्वास्थ्य महकमा पानी फेरने में लगा
संस्था द्वारा मरीजो की सेवा हेतु भेंट की गयी डिजिटल एक्सरे मशीन दो वर्षों परिसर के कमरे में खा रही धूल
अयोध्या। एक तरफ सरकार अयोध्या जनपद को आधुनिक नगरी की संज्ञा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है तो दूसरी तरफ जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को यहां का महकमा कहीं न कहीं देने में असफल महसूस कर रहा हैं। पिछले दिनों अयोध्या के सासंद लल्लू सिंह ने केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर अयोध्या में विकास की गंगा बहने का बखान करते हुए खूब वह वही बटोरी थी उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की कार्यदायी संस्था कहा था। यूपी में मेडिकल कालेज व एम्स जैसे अस्पतालों की संख्या में बढ़त की बात भी कही थीं। लेकिन उन्हें शायद यह ध्यान नहीं था कि इसी जिले में उनके आवास से मात्र दो किलोमीटर पर एक जिला चिकित्सालय भी हैं। जहां उनका भी आना जाना रहता हैं। इसी जिला चिकित्सालय के समीप नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का भी आवास है जिन्होंने कभी यहां की वस्तुविक सुविधा से रुबरू होने की भी जहमत नहीं उठाई। जहां पर करीब पांच वर्षो से सिटी हेड मशीन खराब पड़ी हैं। जिसके चलते मरीजों को मेडिकल कालेज दर्शननगर व लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यही नहीं अयोध्या की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने वाले कई स्वयं सेवी संस्थायों ने भी अपना हाथ बढ़ाते हुए संस्थाओं ने स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरण जिला चिकित्सालय को भेंट में दिया है लेकिन अस्पताल प्रशासन उसका रख रखाव करने में असमर्थ रहा हैं। तभी तो करीब दो वर्ष पूर्व एक संस्था ने जिला चिकित्सालय में बढ़ते मरीजों को देखते हुए एक डिजिटल एक्सरे भेंट में दिया था। परन्तु उक्त एक्सरे मशीन क्षेत्रीय निदान केंद्र के एक कमरे में बंद रखी गयी थी जो अब से बाहर नहीं निकली और पता करने पर मालूम हुआ कि उक्त एक्सरे मशीन के वायर को चूहों ने कुतर दिया जिसे बनवाने की जहमत अस्पताल प्रशासन नहीं उठाना चाहता हैं। जिस कारण मरीजों को डिजिटल एक्सरे के लिए बाहर जाकर अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। ऐसे में तो लगता है कि सरकार की मंशा पर स्वास्थ्य महकमा पानी फेरने में लगा हुआ हैं।

Leave a Comment