V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रूदौली में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

सुरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी सम्बंधित लेखपाल की: जिलाधिकारी
अयोध्या । जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि सुनिश्चित किया जाय कि तालाब, खलिहान, खाद गड्ढा, पशुचर आदि सुरक्षित सार्वजनिक भूमियों पर किसी प्रकार के अवैध कब्जे न हों। उन्होंने कहा कि सुरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी सम्बंधित लेखपाल की है। यदि किसी संरक्षित भूमि पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा करता है तो सम्बंधित लेखपाल उसे हटवाने के साथ ही अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भविष्य में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवसों में दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवश्यकतानुसार चिकित्सीय टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये, जिससे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सुगमता से दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रूदौली को कोर्ट के पैमाइश के आदेशों का प्राथमिकता पर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में रोहित मिश्रा निवासी ग्राम अजरका परगना व तहसील रूदौली ने ग्राम अजरका के पशुचर भूमि गाटा संख्या-4 व 6 तथा तालाब भूमि गाटा संख्या-79 पर राम अवध, अमरेश, राम नरेश आदि द्वारा अवैध तरीके से निर्माण व छप्पर रखकर अतिक्रमण करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाने तथा साथ ही नायब तहसीलदार रूदौली को प्रकरण में परीक्षण कर सार्वजनिक भूमि पशुचर, तालाब को नक्शे के अनुसार कायम करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को गम्भीरता से लेने तथा संबंधित विभागीय अधिकारी आपस मे समन्वय कर मौके पर जाकर समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी0डी0 डी0आर0डी0ए0, एस0डी0एम0 रूदौली, सीओ रूदौली, डी0सी0 मनरेगा सहित अन्य सम्बंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी सम्बंधित लेखपाल की: जिलाधिकारी
अयोध्या । जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि सुनिश्चित किया जाय कि तालाब, खलिहान, खाद गड्ढा, पशुचर आदि सुरक्षित सार्वजनिक भूमियों पर किसी प्रकार के अवैध कब्जे न हों। उन्होंने कहा कि सुरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी सम्बंधित लेखपाल की है। यदि किसी संरक्षित भूमि पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा करता है तो सम्बंधित लेखपाल उसे हटवाने के साथ ही अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भविष्य में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवसों में दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवश्यकतानुसार चिकित्सीय टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये, जिससे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सुगमता से दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रूदौली को कोर्ट के पैमाइश के आदेशों का प्राथमिकता पर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में रोहित मिश्रा निवासी ग्राम अजरका परगना व तहसील रूदौली ने ग्राम अजरका के पशुचर भूमि गाटा संख्या-4 व 6 तथा तालाब भूमि गाटा संख्या-79 पर राम अवध, अमरेश, राम नरेश आदि द्वारा अवैध तरीके से निर्माण व छप्पर रखकर अतिक्रमण करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाने तथा साथ ही नायब तहसीलदार रूदौली को प्रकरण में परीक्षण कर सार्वजनिक भूमि पशुचर, तालाब को नक्शे के अनुसार कायम करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को गम्भीरता से लेने तथा संबंधित विभागीय अधिकारी आपस मे समन्वय कर मौके पर जाकर समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी0डी0 डी0आर0डी0ए0, एस0डी0एम0 रूदौली, सीओ रूदौली, डी0सी0 मनरेगा सहित अन्य सम्बंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment