प्रतापगढ़,। नगर के एमडी पीजी कॉलेज के गेट पर मंगलवार कोतपती धूप में राहगीरों के लिए नाश्ता एवं शरबत की व्यवस्था की गई। शरबत वितरण का शुभारंभ एमडीपीजी के प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा ने हनुमान जी का पूजन करके किया।
शरबत एवं नाश्ता वितरण के दौरान डॉ प्रदीप सिंह, डॉ अरुण श्रीवास्तव, डॉ अरुण सहित कई वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में अमित सिंह, पीयूष सिंह सहित कई लोगों ने शरबत वितरण में अपनी भागीदारी दी। यह कार्यक्रम लगभग 3 घंटे तक अनवरत चलता रहा। प्राचार्य डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि आपस के सहयोग से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का यह मानवीय प्रयास काफी सराहनीय है। ऐसे कार्य किए जाते रहना चाहिए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































