V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेलखरनाथ के चैतन्य ने बढ़ाया जनपद का गौरव

रखहा । बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक क्षेत्र के गहरी चक निवासी चैतन्य मिश्र पुत्र सुधांशु मिश्रा यूपीएससी परीक्षा में 397 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र ही नहीं जनपद का गौरव बढ़ाया है। चैतन्य लखनऊ में रहकर बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, पिता सुधांशु कमर्शियल पायलट की नौकरी छोड़कर मेडिकल कॉलेज के बच्चों को अंग्रेजी बोलना सीखो की कोचिंग पढ़ाते हैं। मां रेनू मिश्रा गृहणी हैं, चैतन्य दो भाइयों में छोटा है बड़ा भाई अंकुर हरिद्वार स्थित विद्यालय से योगा में पीएचडी कर रहा है।  चैतन्य शुरू से ही होनहार छात्र था वह शुरू से ही स्कॉलरशिप होल्डर था चैतन्य अपनी पढ़ाई स्कॉलरशिप से मिले पैसे से करता था। चैतन्य के यूपीएससी परीक्षा में चयन होने की सूचना जब गहरी चक गांव पहुंची तो चैतन्य के स्वजन सहित अन्य ग्रामीण खुशी से झूम उठे। कृष्ण कांत मिश्रा,बीडी मिश्रा,मुन्ना मिश्रा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रखहा । बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक क्षेत्र के गहरी चक निवासी चैतन्य मिश्र पुत्र सुधांशु मिश्रा यूपीएससी परीक्षा में 397 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र ही नहीं जनपद का गौरव बढ़ाया है। चैतन्य लखनऊ में रहकर बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, पिता सुधांशु कमर्शियल पायलट की नौकरी छोड़कर मेडिकल कॉलेज के बच्चों को अंग्रेजी बोलना सीखो की कोचिंग पढ़ाते हैं। मां रेनू मिश्रा गृहणी हैं, चैतन्य दो भाइयों में छोटा है बड़ा भाई अंकुर हरिद्वार स्थित विद्यालय से योगा में पीएचडी कर रहा है।  चैतन्य शुरू से ही होनहार छात्र था वह शुरू से ही स्कॉलरशिप होल्डर था चैतन्य अपनी पढ़ाई स्कॉलरशिप से मिले पैसे से करता था। चैतन्य के यूपीएससी परीक्षा में चयन होने की सूचना जब गहरी चक गांव पहुंची तो चैतन्य के स्वजन सहित अन्य ग्रामीण खुशी से झूम उठे। कृष्ण कांत मिश्रा,बीडी मिश्रा,मुन्ना मिश्रा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Leave a Comment