लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार रात ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले अधेड़ की शिनाख्त हो गई है। वह बिसारा निवासी धर्मवीर था। शिनाख्त के बाद से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी रेलवे फाटक के समीप रविवार रात करीब 8ः50 बजे एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी थी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची भरवारी चैकी पुलिस व आरपीएफ ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, कामयाबी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बिसारा दशरथपुर निवासी धर्मवीर (45) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि धर्मवीर कई सालों से मनोरोग का शिकार था। प्रयागराज के एक मनोरोग चिकित्सक से उसका इलाज कराया जा रहा था। युवक अपने पीछे पत्नी के साथ तीन बेटे व एक बेटी को छोड़ गया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें