तीनो है सगी बहने , दो साइकिल पर सवार होकर निकली थी स्कूल को
अयोध्या। बुधवार को जिले से एक बार फिर तीन नाबालिक लड़कियाँ रहस्यमय तरीके से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। इनमे से दो सगी बहने व एक चचेरी बहन बताई जा रही हैँ यह तीनों दो साइकिलों पर सवार होकर बुधवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन स्कूल पहुंची ही नहीं। युवतियों के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का दर्ज कर दिया है। लापता तीनों लड़कियां थाना कैंट के बेगमगंज गढ़ैया की रहने वाली हैं जो शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती है। इनमे से दो लड़कियों की उम्र 16-16 साल बताई गई जबकि एक की उम्र 14 साल बताई जा रही है।
जनपद में एक बार फिर तीन लड़कियों के लापता होने की सूचना से इलाके मे दहशत का माहौल बना गया है। अभी चन्द दिनों पहले ही अयोध्या धाम क्षेत्र से तीन लड़कियों के एक साथ गायब होने से सनसनी फैली हुई थी कि वहीं दूसरी बार फिर तीन लड़कियों के एक साथ गायब होने से बालिकाओं के परिजनों की आँखों से नींद उड़ गई है। अपनी बच्चियों को लेकर असुरक्षा के माहौल के चलते परिजनों मे दहशत व भय की स्थिति अत्यंत चिंतनीय है। स्कूल को निकली बच्चियों के घरवालों को बस यही चिंता होती है कि कुछ भी हो उनकी बच्ची किसी भी तरह से सुरक्षित घर लौटकर आ जाए। बच्चियों के घर पहुंचने तक माता-पिता के दिमाग़ मे यह चिंता होना कानून-व्यवस्था व पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। एक तरफ योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के दावे होते हो, वही इस प्रकार एक साथ तीन बच्चियों के गायब होने की घटना की पुनरावृत्ति पुलिस प्रशासन की चौकसी की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। यदि यही स्थिति रही तो आम जनमानस का कानून व्यवस्था से भरोसा समाप्त होने मे समय नही लगेगा। पूरे मामले पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि नगर के बेगमगंज गड़ैया की रहने वाली तीन बालिकाओं के गुमसुदा होने की बात सामने आई जिसके लिए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट करते हुए बालिकाओं को खोजने में लगा दिया हैं उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से कुछ सुराग पुलिस को मिले है जिसके आधार पर उन्हें खोजा जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की खोजबीन के दौरान थाना कैन्ट के बालक राम कालोनी की एक गली मे बालिकाओ की दोनों साइकिल बरामद हो गयी हैं। जल्द ही पुलिस उन्हें ढूंढ लेगी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































