V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए डीएम ने किया नगर का भ्रमण

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व नगर आयुक्त के साथ चौक व उसके आसपास के व्यस्ततम क्षेत्रों मार्गो में जाम की समस्या के स्थायी समाधान व लोगों को सुगम आवागमन व वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत चौक, चौक से फतेहगंज, फतेहगंज से ऋषि टोला, ऋषि टोला से रिकाबगंज व मछरहट्टा का पैदल भ्रमण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण को हटाने व बेहतर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  इस दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर बढ़ाकर लगायी गयी दुकानों को हटवाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया तथा दुकानदारों से सड़क पर बढ़ाकर भविष्य में दुकान न लगाने की चेतावनी की गयी।जिलाधिकारी ने फतेहगंज से ऋषिटोला मार्ग पर किनारे स्थिति सरकारी भूमि पर भी हो रहे अवैध अतिक्रमण को भी तत्काल हटवाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया तथा भूमि को समतल कर पार्किंग व अन्य सार्वजनिक कार्यो हेतु उपयोग में लाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं व सुचारू आवागमन के लिए पार्किंग सुविधा बहुत ही जरूरी है इसके दृष्टिगत मछरहट्टा में 10000 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थित मकानों, चबूतरो, दुकानों व खाली भूमि का सर्वे किया जा रहा है यहां पर दुकानदारों से संवाद स्थापित कर योजनाबद्व रूप से दुकानों को व्यवस्थित कर एक बड़े पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा और नगर निगम द्वारा उसे बेहतर ढंग से संचालित किया जायेगा। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने, जाम व पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान हेतु अन्य जगहों पर भी पार्किंग हेतु भूमि का चयन कर उसे नगर निगम द्वारा संचालित कराया जायेगा। जिससे आमजन को सुचार रूप से आवागमन की बेहतर सुविधा प्रदान हो सकें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व नगर आयुक्त के साथ चौक व उसके आसपास के व्यस्ततम क्षेत्रों मार्गो में जाम की समस्या के स्थायी समाधान व लोगों को सुगम आवागमन व वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत चौक, चौक से फतेहगंज, फतेहगंज से ऋषि टोला, ऋषि टोला से रिकाबगंज व मछरहट्टा का पैदल भ्रमण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण को हटाने व बेहतर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  इस दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर बढ़ाकर लगायी गयी दुकानों को हटवाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया तथा दुकानदारों से सड़क पर बढ़ाकर भविष्य में दुकान न लगाने की चेतावनी की गयी।जिलाधिकारी ने फतेहगंज से ऋषिटोला मार्ग पर किनारे स्थिति सरकारी भूमि पर भी हो रहे अवैध अतिक्रमण को भी तत्काल हटवाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया तथा भूमि को समतल कर पार्किंग व अन्य सार्वजनिक कार्यो हेतु उपयोग में लाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं व सुचारू आवागमन के लिए पार्किंग सुविधा बहुत ही जरूरी है इसके दृष्टिगत मछरहट्टा में 10000 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थित मकानों, चबूतरो, दुकानों व खाली भूमि का सर्वे किया जा रहा है यहां पर दुकानदारों से संवाद स्थापित कर योजनाबद्व रूप से दुकानों को व्यवस्थित कर एक बड़े पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा और नगर निगम द्वारा उसे बेहतर ढंग से संचालित किया जायेगा। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने, जाम व पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान हेतु अन्य जगहों पर भी पार्किंग हेतु भूमि का चयन कर उसे नगर निगम द्वारा संचालित कराया जायेगा। जिससे आमजन को सुचार रूप से आवागमन की बेहतर सुविधा प्रदान हो सकें।

Leave a Comment