अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व नगर आयुक्त विशाल सिंह व सम्बंधित अधिकारियों के साथ राजकीय इंटर कालेज व जेल के बीच स्थित पुराने टैक्सी स्टैण्ड को आधुनिक वाहन पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किये जाने के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर वाहनों के पार्किंग हेतु भूमि को समतल किया जा रहा है जिससे यहां पर 500 से 700 वाहन पार्क हो सकेंगे इससे यहां आने वाले लोगों को अच्छी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां पर संचालित सुलभ शौचालय को और व्यवस्थित करने तथा नियमित साफ सुथरा रखने एक संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया इसी के साथ जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थल में बेहतर प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों व निर्देशित किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें