सांसदों की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तकनीकी कार्य, उन्नत खेती, आधुनिक परिधानों को बनाने सहित अन्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण देकर उन्हें बनायें स्वावलम्बी
सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाये
प्रयागराज। सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को संगम सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल(सह अध्यक्ष) एवं भदोही सांसद रमेश चन्द्र बिंद(सह अध्यक्ष) उपस्थित रहे। सांसदगणों द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। मनरेगा के तहत इच्छुक परिवार जो कार्य करना चाहते है, उन्हें योजना से जोड़कर लाभान्वित करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तकनीकी कार्य, उन्नत खेती, आधुनिक परिधानों को बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलम्बी बनाया जाये, जिससे उन्हें अपना स्वरोजगार स्थापित करने सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए सांसदों ने कहा कि जिन सड़कों का कार्य 10 से 5 प्रतिशत शेष रह गया है। ठेकेदारों द्वारा बिना वजह विलम्ब करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को जल्द पूरा करने के साथ ही ऐसे मार्ग जहां पर गड्ढ़े है, जिनकों चिन्हित किया गया है, उसकी मरम्मत का भी कार्य तुरंत पूरा कराये जाने के निर्देश दिए। वृद्धा पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए सांसदों ने कहा कि पेंशन योजना के लाभ से कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने न पाये। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मा0 अध्यक्ष ने कहा कि जितने फार्म पहले भरे गये थे, उनका निस्तारण करते हुए उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाये। बैठक में सांसदों ने अधिकारियों को जर्जर तारों को बदले जाने, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाये जाने व खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदले जाने के लिए निर्देशित किया। पीडब्लूडी के कार्यों की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधिगणों द्वारा घूरपुर से प्रतापपुर, मुगारी से पनासा, बिठौली मार्ग के जर्जर होने की शिकायत पर अधिकारियों को इन मार्गों पर सड़क के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द कराये जाने के लिए कहा है। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 अध्यक्ष जी ने नहरों की सफाई के कार्य को अक्टूबर एवं नवम्बर माह में न कराके गर्मी के महीनों में ही कराने के लिए कहा है। यह सुनिश्चित कर लिया नहरों में टेल तक पानी उपलब्ध रहे तथा इसकी ड्रोन से मानीटरिंग कराये जाने के लिए कहा है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिंचाई विभाग के जर्जर पड़े डाक बंगलों की खराब हालत की शिकायत की गयी, जिसपर मा0 अध्यक्ष जी ने डाॅक बंगलों की स्थित में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। नहरों में बनी पुलियों के चैड़ीकरण की मांग को ध्यान में रखते हुए जहां पर भी इसकी विशेष जरूरत है, उसका चैड़ीकरण किया जाये। अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बनाये जाने वाले अमृत सरोवरों के विषय के बारे में जानकारी ली, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तालाबों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि विधानसभा वार विधायकों की शिकायतों पर जांच कर जो भी कार्रवाई की गयी है, उसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायकों को जरूर उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने जिलाधिकारी कोे निर्देशित किया है कि विधानसभावार प्रत्येक माह जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पानी व बिजली की समस्या को लेकर बैठक आयोजित की जाये। बैठक के बाद ग्राम सचिवालयों में स्थापित जनसेवा केन्द्र के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सहायकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधायकगणों, जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































