V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

होटल कान्हा श्याम में हुई चोरी का पर्दाफाश

पांच गिरफ्तार, डायमंड सेट समेत अधिकतर सामान बरामद
प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस में होटल कान्हा श्याम में बीती 12 मई को हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस में अंतर्राज्यीय गिरोह जैकी गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी गए डायमंड सेट आईफोन और नगदी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि गिरोह का संचालन मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक महिला करती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में नैनी के प्रभारी निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारियों ने घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को ₹175000 का इनाम देने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि होटल कान्हा श्याम में 12 मई 2022 को एक सगाई का कार्यक्रम था। चंद्र प्रकाश केसरवानी की ओर से सिविल लाइंस पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक कन्या को देने के लिए जो उपहार लाया गया था उसे एक बैग में रखा गया था। अचानक वह गायब हो गया। बहुत खोजबीन करने पर जब नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी गई। सीसीटीवी खंगालने पर एक सख्श बैग लेकर जाते हुए दिखा। उसका एक साथी भी था जो उसकी मदद कर रहा था। प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने तत्काल पांच टीमों का गठन कर मामले के खुलासे में लग गए। टीमों के अथक परिश्रम के बाद पुलिस ने 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि इस घटना में एक अंतरराज्यीय ‘जैकी गैंग’ का हाथ है। इस गिरोह में कुल 9 सदस्य हैं जो जो राजस्थान के भरतपुर, उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, बांदा, चित्रकूट व महोबा, प्रयागराज व मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, देवास व राजगढ़ में कई बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनमें से दो बदमाश भूपेंद्र सिंह उर्फ पंकज सिंह पुत्र फूल कुमार सिंह नहवासी चक रघुनाथ थाना नैनी, प्रयागराज व रामू पटेल पुत्र शिवराज पटेल निवासी चक रघुनाथ नैनी प्रयागराज का रहने वाला है। बाकी 7 सदस्य ग्राम कड़िया, थाना बोड़ा, राजगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने जैकी कुमार सांसी, कुनाल कुमार, कोहिनूर सांसी, संतोष कुमार सांसी, रामू पटेल सभी ग्राम कड़िया थाना बोड़ा, राजगढ़ मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य शामने आए हैं। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि गैंग का सरगना जैकी 25 वर्ष का है। वह अनपढ़ है। उसकी नानी बीनाबाई जो खुद भी शातिर अपराधी है और इस समय बूढ़ी हो चुकी वह राजगढ़ में रहती है। उसी ने जैसी को 14 साल की उम्र से शादी-बारात में कैसे सफाई से चोरी की जाए इसकी ट्रेनिंग दी थी। बीना बाई ने ही जैकी और उसके इस घराने को सफाई से चोरी करना और बच निकलने की ट्रेनिंग दी थी। अपनी नानी से ट्रेनिंग लेने के बाद जैकी ने अपना खुद का गैंग तैयार किया और ताबड़तोड़ घटनाएं करना शुरू कर दिया। जैकी और उसकी नानी बीनाबाई ने जैकी के गांव के संतोष और कुनाल को सबसे पहले जोड़ा। इनमें से कुनाल नामक मासूम लुक का बदमाश था तो वहीं दूसरी तरफ संतोष कुमार ड्राइविंग की अच्छी जानकारी रखता है। कुनाल अपनी मासूमियत का फायदा उठाकर बड़े आराम से शादी समाराेह में घुल-मिलकर जाता है और उसपर किसी को शक भी नहीं होता। कुनाल को जैकी और बीनाबाई ने प्रशिक्षत किया था। पुलिस के अनुसार चारो बदमाश मई 2021 में प्रयागराज आए थे और नैनी में जुआ-सट्‌टा चलाने वाले पंकज सिंह और रामू पटेल से उनकी मुलाकात हो गई। इसके बाद जैकी गैंग के चारो सदस्य पंकज सिंह के मकान में रहने लगे। पंकज सिंह ने अपना मकान देते समय यह तय किया कि महीने का पांच हजार रुपया किराया और जूट व चोरी के माल का 20% हिस्सा देना होगा। इसके अलावा एक और राजदार रामू पटेल को भी 10 फीसद हिस्सा देने की बात तय हुई। न देने पर पुलिस को सूचना देकर पकड़वाने की धमकी दी थी। इसके बाद जैकी ने अपने गांव कड़िया के राजेंद्र कुमार और संगीता को भी अपने गैंग में शामिल कर लिया। इसके बाद सफेद रंग की अल्टो कार जिसका नंबर खुरचकर धुंधला कर दिया गया था से घटनाओं को अंजाम देने लगे। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि इस गैंग के सदस्य इतने शातिर हैं कि इशारों में ही बात करते हैं। शादी पार्टियों में जैसे ही नकदी व आभूषण से भरा बैग कोई नीचे रखकर शगुन का कार्य करने लगता था ये शातिर इशारा कर देते थे। माहौल देखकर पहले बैग भर हाथ में लिए कोर्ट को रखते थे इसके बाद कोर्ट सहित बैग उठाकर कंधे पर टांग लेते थे और बड़ी सफाई से निकल जाते थे। घटनास्थल से कुछ दूर तक चोरी के बाद यह शातिर ई-रिक्शा या टेंपो से जाते थे। इसके बाद साथी संतोष जो कार चलाता था व ड्राइवर का सहयोगी कोहिनूर उन्हें रास्ते में कहीं जगह पर मिल जाते थे। इसके बाद अपने किराए के मकान में पहुंचकर माल का बंटवारा कर लेते थे। माल का हिस्सा राजगढ़ में जैकी की नानी बीना बाई को भी भेज दिया जाता था। इस घटना के सफल अनावरण के एवज में एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घाेषणा की है। इसके अलावा आईजी डॉ. राकेश सिंह ने 50 हजार व एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने भी 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। डायमंड का हार और अंगूठी, सोने का पेंडेड सेट, चांदी की पायल, आईफोन, 69 हजार रुपये, दो देशी तमंचा, अल्टो कार, 7 मोबाइल फोन बरामद किये गए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment