V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भू माफियाओं के कब्जे में है घूर गड्ढा की भूमि

अयोध्या। एक ओर जहाँ शासन व प्रशासन सरकारी भूमि दबंगों के कब्जे से खाली कराने के लिए बुलडोजर चलवा रही है वहीं दूसरी ओर तहसील रूदौली क्षेत्र के एक गांव में ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण व भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराए जाने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।उसी गांव के पीड़ित एक व्यक्ति द्वारा शिकायती पत्र मुख्यमंत्री सहित अन्य उच्च अधिकारियों को देकर दबंगों के कब्जे से सरकारी भूमि खाली कराने हेतु शिकायतीपत्र दिया है। शिकायती पत्र के माध्यम से ग्राम लोधन पुरवा मजरे नरौली निवासी कमलेश कुमार यादव पुत्र हौसला प्रसाद यादव ने कहा है कि गाटा संख्या 923 स्थित ग्राम नरौली सरकारी अभिलेखों में घूर गड्ढा के नाम अंकित है।घूर गड्ढा की सरकारी भूमि को वेद प्रकाश व ज्ञान प्रकाश पुत्रगण किशनलाल व किशन लाल उर्फ बरसाती पुत्र राम दुलारे ने मकान का निर्माण कर रखा है वह शेष भूमि पर खेती करते हैं।सरकारी भूमि में लगे लगभग 50 पेड़ जिनकी कीमत करीब ₹1,00,000 थी को काटकर उक्त लोगों ने बेच दिया है जिससे गांव के गरीब लोग गोबर नहीं रख पा रहे हैं जो व्यक्ति वहां गोबर आदि रखता है उसे मारते पीटते हैं और पुलिस को मिला कर अपमानित करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया इस संबंध में कई बार तहसील में शिकायतीपत्र दिया गया लेकिन तहसील प्रशासन दबंगों से न तो घूर खाली करवा सका न उन के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज हुआ और न ही निर्मित भवन शौचालय का ध्वस्तीकरण ही कराया गया ऐसी स्थिति में उपरोक्त दबंगों के विरुद्ध कोई विधिक कार्रवाई संभव नहीं हो पा रही है जिससे उक्त दबंगों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और गांव के गरीब लोग घूर लगाने से वंचित हो रहे हैं सड़क पर घूर लगा रहे हैं जिससे गांव में गंदगी फैलने की संभावना बढ़ गई शिकायतकर्ता ने दबंगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर सरकारी भूमि दबंगों के अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि मामले की जाँच कराई जा रही है।रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। एक ओर जहाँ शासन व प्रशासन सरकारी भूमि दबंगों के कब्जे से खाली कराने के लिए बुलडोजर चलवा रही है वहीं दूसरी ओर तहसील रूदौली क्षेत्र के एक गांव में ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण व भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराए जाने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।उसी गांव के पीड़ित एक व्यक्ति द्वारा शिकायती पत्र मुख्यमंत्री सहित अन्य उच्च अधिकारियों को देकर दबंगों के कब्जे से सरकारी भूमि खाली कराने हेतु शिकायतीपत्र दिया है। शिकायती पत्र के माध्यम से ग्राम लोधन पुरवा मजरे नरौली निवासी कमलेश कुमार यादव पुत्र हौसला प्रसाद यादव ने कहा है कि गाटा संख्या 923 स्थित ग्राम नरौली सरकारी अभिलेखों में घूर गड्ढा के नाम अंकित है।घूर गड्ढा की सरकारी भूमि को वेद प्रकाश व ज्ञान प्रकाश पुत्रगण किशनलाल व किशन लाल उर्फ बरसाती पुत्र राम दुलारे ने मकान का निर्माण कर रखा है वह शेष भूमि पर खेती करते हैं।सरकारी भूमि में लगे लगभग 50 पेड़ जिनकी कीमत करीब ₹1,00,000 थी को काटकर उक्त लोगों ने बेच दिया है जिससे गांव के गरीब लोग गोबर नहीं रख पा रहे हैं जो व्यक्ति वहां गोबर आदि रखता है उसे मारते पीटते हैं और पुलिस को मिला कर अपमानित करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया इस संबंध में कई बार तहसील में शिकायतीपत्र दिया गया लेकिन तहसील प्रशासन दबंगों से न तो घूर खाली करवा सका न उन के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज हुआ और न ही निर्मित भवन शौचालय का ध्वस्तीकरण ही कराया गया ऐसी स्थिति में उपरोक्त दबंगों के विरुद्ध कोई विधिक कार्रवाई संभव नहीं हो पा रही है जिससे उक्त दबंगों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और गांव के गरीब लोग घूर लगाने से वंचित हो रहे हैं सड़क पर घूर लगा रहे हैं जिससे गांव में गंदगी फैलने की संभावना बढ़ गई शिकायतकर्ता ने दबंगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर सरकारी भूमि दबंगों के अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि मामले की जाँच कराई जा रही है।रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment