V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवती ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

अपने साथ घटी अमानवीय घटना से आहत थी युवती  शिकायतों के बावजूद भी चौकी पुलिस ने करा दिया था मामला रफा-दफा
मिल्कीपुर- संवाददाता। खण्डसा थाना के कंदई काला चौकी के पाराखानी पुरे तुला दुबे गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने युवती का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडासा थाने के कंदई कला चौकी क्षेत्र अंतर्गत पारा खानी गांव के पूरे तुला दुबे निवासी काली प्रसाद दुबे उर्फ परहा दुबे की 19 वर्षीय बेटी नंदिनी का शव दुपट्टे के सहारे कमरे के छत में लगे फैन हुक से लटका देख परिवारीजन दंग रह गए और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की जानकारी खंडासा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवती का शव फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। युवती की आत्महत्या को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक माह पहले ही गावं के ही एक युवक द्वारा युवती के साथ छेड़खानी सहित गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला चौकी पुलिस के पास पहुंचने के बाद चौकी पुलिस ने आरोपियों के प्रभाव मेंं आकर मामले को रफा-दफा करा दिया था। मामले मेंं आरोपी मन बढ़ युवक के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही न होने केे चलते युवक का मनोबल बढ़ गया था और वह 5 दिन पूर्व युवती के घर भी पहुंच गया था। शिकायतों के बाद पीआरबी 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि मन बढ़ युवक मौके से भाग निकला था। युवक द्वारा युवती का वीडियो वायरल किए जाने की भी धमकी दी जा रही थी। उधर मृतका की बड़ी बहन की शादी आगामी 5 जून को सुनिश्चित होने के चलते पीड़ित युवती व उसकेे परिवारीजन लोक लाज के भय तथा चौकी पुलिस से न्याय न मिल पाने की संभावनाओंं के चलते दोबारा पुलिस से शिकायत करना मुनासिब नहीं समझे थे। उधर मनबढ़ युवक अपनी हरकतोंं से बाज नहीं आ रहा था। जिससे आजिज होकर युवती ने मौत को गलेे लगा लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अपने साथ घटी अमानवीय घटना से आहत थी युवती  शिकायतों के बावजूद भी चौकी पुलिस ने करा दिया था मामला रफा-दफा
मिल्कीपुर- संवाददाता। खण्डसा थाना के कंदई काला चौकी के पाराखानी पुरे तुला दुबे गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने युवती का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडासा थाने के कंदई कला चौकी क्षेत्र अंतर्गत पारा खानी गांव के पूरे तुला दुबे निवासी काली प्रसाद दुबे उर्फ परहा दुबे की 19 वर्षीय बेटी नंदिनी का शव दुपट्टे के सहारे कमरे के छत में लगे फैन हुक से लटका देख परिवारीजन दंग रह गए और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की जानकारी खंडासा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवती का शव फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। युवती की आत्महत्या को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक माह पहले ही गावं के ही एक युवक द्वारा युवती के साथ छेड़खानी सहित गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला चौकी पुलिस के पास पहुंचने के बाद चौकी पुलिस ने आरोपियों के प्रभाव मेंं आकर मामले को रफा-दफा करा दिया था। मामले मेंं आरोपी मन बढ़ युवक के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही न होने केे चलते युवक का मनोबल बढ़ गया था और वह 5 दिन पूर्व युवती के घर भी पहुंच गया था। शिकायतों के बाद पीआरबी 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि मन बढ़ युवक मौके से भाग निकला था। युवक द्वारा युवती का वीडियो वायरल किए जाने की भी धमकी दी जा रही थी। उधर मृतका की बड़ी बहन की शादी आगामी 5 जून को सुनिश्चित होने के चलते पीड़ित युवती व उसकेे परिवारीजन लोक लाज के भय तथा चौकी पुलिस से न्याय न मिल पाने की संभावनाओंं के चलते दोबारा पुलिस से शिकायत करना मुनासिब नहीं समझे थे। उधर मनबढ़ युवक अपनी हरकतोंं से बाज नहीं आ रहा था। जिससे आजिज होकर युवती ने मौत को गलेे लगा लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Leave a Comment