लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश में एक और राजनीतिक सेना के संगठनात्मक ढांचे के जरिए मोदी मन्त्र’ सबका साथ, सबका विकास’ विजन को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। नरेंद्र मोदी सेना की प्रदेश इकाई को विस्तार देते हुए मेजा क्षेत्र के दुर्गा प्रसाद गुप्ता को प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। श्री गुप्ता के सहयोगियों ने इस अहम जिम्मेदारी पर उन्हें बधाई दी है। भाजपा से जुड़े नरेंद्र मोदी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश पाठक की संसूति पर संगठन के प्रदेश महामंत्री अरशद अली ने क्षेत्र के खानपुर गांव के दुर्गा प्रसाद गुप्ता को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए पदाधिकारियों ने श्री गुप्ता से अपेक्षा की है कि मोदी मन्त्र सबका साथ,सबका विकास और सबका विस्वास को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएंगे।साहू वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ समाज सेवी दुर्गा प्रसाद गुप्ता एम एल पब्लिक स्कूल एंड कालेज खनपुर के प्रबंन्धक और जनर्लिस्ट हैं। भाजपा की नीतियों में आस्था रखने वाले गुप्ता क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहते हैं।सेना के अहम दायित्व को लेकर वह वेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं संगठन के दिशा निर्देश पर पूरी निष्ठा से इस कारवां को आगे बढ़ाऊंगा। श्री गुप्ता को व्यापार मण्डल अध्यक्ष सिरसा चन्द्र प्रकाश केशरी,भाजपा नेता कल्लू केशरी,शिव चरण गुप्ता, ननकऊ गुप्ता,रमेश उपाध्याय,मुन्ना पांडेय,राम जनक पाल, रमाशंकर निषाद सहित कई लोगों ने बधाई दी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































