V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्मारिका शांति शिखर के तृतीय संस्करण का हुआ विमोचन

अयोध्या । मां शांति सेवा फाउंडेशन बेनीगंज कार्यालय पर फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित स्मारिका शांति शिखर के तृतीय संस्करण का विमोचन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अजय मोहन श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य साकेत महाविद्यालय संस्थापक बसंत राम, अध्यक्ष नेहा कुमारी एवं अतिथि गण ने संयुक्त रूप से संस्था प्रेरणा स्रोत पूजनीय स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ अजय मोहन श्रीवास्तव जी का  स्वागत संस्थापक बसंत राम ने माल्यार्पण कर एवं डॉ विनय प्रकाश मौर्य ने बैज लगा कर किया। कार्यक्रम अध्यक्ष संजय कुशवाहा प्राचार्य फार्मेसी भवदीय कॉलेज जी को सहयोगी डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।विशिष्ट अतिथि डॉ कल्पना कुशवाहा जी का  स्वागत अध्यक्ष नेहा कुमारी ने माल्यार्पण कर  किया। समाज सेविका नीलम श्रीवास्तव जी को सदस्य प्रतिमा कुमारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अरुण कुमार सिंघल पूर्व प्रबंधक एसबीआई बैंक जी का सदस्य विनय प्रकाश मौर्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। समाज सेविका शशि रावत जी को सदस्य सुषमा गौतम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कवयित्री सुनीता पाठक जी को अध्यक्ष नेहा कुमारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही समारोह में सुनीता पाठक जी ने गीत भी प्रस्तुत किया। डॉ कल्पना कुशवाहा जी ने उद्बोधन द्वारा महिलाओं मे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की बात की। डॉ संजय कुशवाहा जी ने उद्बोधन में कहा गरीबों की मदद करने से संतुष्टि मिलती है और स्मारिका से लोगों में जागरूकता आएगी। समाज सेविका नीलम श्रीवास्तव ने कहा मां-बाप 10 बच्चों को पाल सकते हैं बच्चे भी अपना कर्तव्य निभाएं तो अनाथ आश्रम की जरूरत नहीं पड़ेगी। अरुण सिंघल ने कहा पशु पक्षी और गरीब व्यक्ति की मदद करने से पुण्य मिलता है। मुख्य अतिथि डॉ अजय मोहन ने उद्बोधन में कहा कोई भी संस्थाएं यूं ही नहीं बनती उसके पीछे जीवन में हुए घटनाएं, दर्द और भावनाएं छुपे होते हैं संस्थापक की भावता बताती है माता पिता के प्रति कितना स्नेह  रहा होगा जो उनके के नाम पर संस्था बनाकर निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे हैं और किए गए सामाजिक कार्य को  स्मारिका में दृश्य को झलका कर एवं भावनाओं को पिरोया है इससे युवा एवं लोगों में समाज के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। संस्थापक बसंत राम ने अपने उद्बोधन में बताया की माता जी कैंसर से पीड़ित थी सब कुछ इसी धरती पर रह गया सिर्फ साया चला गया ना कोई कुछ लाया है ना कुछ लेकर जाएगा सब यहीं पर रह जाएगा जिसके भी हाथ में स्मारिका कि प्रति जाएगी उनमें से एक भी व्यक्ति ने समाज कार्य का बीड़ा उठाया तो  मैं समझूंगा मेरा मिशन सफल हुआ अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथि को धन्यवाद दिया और कहा जो भी बन पाएगा मैं जीवन भर समाज सेवा करती रहूंगी साथ ही मुख्य अतिथि डॉ अजय मोहन श्रीवास्तव एवं अतिथि डॉ कल्पना कुशवाहा जी को सामाजिक कार्य के लिए प्रोत्साहन हेतु स्मृति चिन्ह में मानव रत्न सम्मान पत्र संस्थापक बसंत राम अध्यक्ष नेहा कुमारी एवं सदस्यों ने सप्रेम भेंट किया। समारोह के उपरांत गर्मी को देखते हुए अतिथियों के हाथों से  जानवरों की प्यास बुझाने हेतु हौदी में पानी डलवा बेजुबान जानवर के प्रति लोगों में जागरूकता का संदेश दिया। समारोह का संचालन सदस्य डॉ0 विनय प्रकाश मौर्य ने किया।कार्यक्रम में शोभित मिश्रा ,देवीशंकर मौर्य, इंद्रजीत ,अमरजीत, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज चौधरी, ऋषभ भारती ,मोहम्मद अशरफ, शिवम गुप्ता, दिनेश निषाद, अमसन शर्मा, ममता खत्री, संगीता आहूजा, साधना पुष्कर, अमरजीत कौर, सुमिष्ठा मित्रा, हरिश्चंद्र ,गौरव मिश्रा, सहित अन्य महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment