V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गश्त कर एसपी ग्रामीण ने गोसाईगंज नगर में परखी सुरक्षा व्यवस्था, लोगों से जानी हकीकत

गोसाईगंज – अयोध्या। रविवार शाम 4 बजे  ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ने गोसाईगंज नगर में कोतवाली पुलिस फोर्स थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा के साथ पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था को देखा। वहीं जरूरी निर्देश ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को दिए।ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  सोनकर ने गोसाईगंज के गद्दोपुर नवीन मार्केट बस स्टैंड भीटी तिराहा तेलियागढ़ चौराहा गाजीपुर गांव बरदही बाजार तेलियागढ़ रेलवे फाटक आदि मुख्य स्थानों में पैदल गश्त किया गया । एसपी ग्रामीण गोसाईगंज नगर क्षेत्र में भ्रमण आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया । एसपी ग्रामीण ने भीड़-भाड़, मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामकृष्ण मिश्र को दिया । ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ने पैदल गश्त के दौरान नगर  में जाम लगने वाले स्थानों को भी देखा एवं पुलिस कर्मियों को नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को व्यापारियों एवं टैक्सी वाहनों के साथ मीटिंग कर स्थायी निराकरण करने हेतु निर्देश किया गया । तथा क्षेत्र में जहां-जहां जाम लगता है वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर जाम की समस्या का निस्तारण करने के बाबत निर्देश दिए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गोसाईगंज – अयोध्या। रविवार शाम 4 बजे  ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ने गोसाईगंज नगर में कोतवाली पुलिस फोर्स थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा के साथ पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था को देखा। वहीं जरूरी निर्देश ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को दिए।ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  सोनकर ने गोसाईगंज के गद्दोपुर नवीन मार्केट बस स्टैंड भीटी तिराहा तेलियागढ़ चौराहा गाजीपुर गांव बरदही बाजार तेलियागढ़ रेलवे फाटक आदि मुख्य स्थानों में पैदल गश्त किया गया । एसपी ग्रामीण गोसाईगंज नगर क्षेत्र में भ्रमण आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया । एसपी ग्रामीण ने भीड़-भाड़, मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामकृष्ण मिश्र को दिया । ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ने पैदल गश्त के दौरान नगर  में जाम लगने वाले स्थानों को भी देखा एवं पुलिस कर्मियों को नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को व्यापारियों एवं टैक्सी वाहनों के साथ मीटिंग कर स्थायी निराकरण करने हेतु निर्देश किया गया । तथा क्षेत्र में जहां-जहां जाम लगता है वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर जाम की समस्या का निस्तारण करने के बाबत निर्देश दिए।

Leave a Comment