V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आवास सूची से काटा गया दिव्यांग का नाम, विधायक ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र…

विधायक के साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा…
रानीगंज। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा० आर०के० वर्मा ने अपने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सोमवार को डाक बंगले में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी व कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड के सरायगनई निवासी सुशील कुमार यादव पैर से दिव्यांग हैं। एवं उनका कच्चा मकान जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। आवास की पात्रता सूची में उनका नाम भी था। जब उनका नाम आवास सूची से काट दिया गया तो दिव्यांग ने जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाई। किंतु एक बार फिर जांच में उन्हें अपात्र दिखा दिया गया। जिसकी शिकायत उच्च न्यायालय में  किया है, आज जब विधायक की जन सुनवाई के दौरान दिव्यांग ने अपनी समस्या को लेकर प्रस्तुत हुआ और आप बीती बताइ तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। रानीगंज के विधायक डा० आर० के० वर्मा ने जिलाधिकारी को पुनः जांच कर आवास दिलाने की कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा। इसी प्रकार क्षेत्र के अनूप यादव कतरौली, हृदय नारायण पांडेय केवराखुर्द, शोभनाथ अमरई, सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं से लोगों ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। रानीगंज विधानसभा के विधायक माननीय डा० आर० के० वर्मा जी ने क्षेत्रवासियों की समस्या सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शेर बहादुर यादव, संतोष यादव, बृजेश पटेल, राजीव पटेल, बंसी लाल पटेल, बृजेश यादव, सुशील दुबे, संजीव कुमार पांडेय मीडिया प्रभारी आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
विधायक के साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा…
रानीगंज। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा० आर०के० वर्मा ने अपने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सोमवार को डाक बंगले में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी व कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड के सरायगनई निवासी सुशील कुमार यादव पैर से दिव्यांग हैं। एवं उनका कच्चा मकान जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। आवास की पात्रता सूची में उनका नाम भी था। जब उनका नाम आवास सूची से काट दिया गया तो दिव्यांग ने जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाई। किंतु एक बार फिर जांच में उन्हें अपात्र दिखा दिया गया। जिसकी शिकायत उच्च न्यायालय में  किया है, आज जब विधायक की जन सुनवाई के दौरान दिव्यांग ने अपनी समस्या को लेकर प्रस्तुत हुआ और आप बीती बताइ तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। रानीगंज के विधायक डा० आर० के० वर्मा ने जिलाधिकारी को पुनः जांच कर आवास दिलाने की कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा। इसी प्रकार क्षेत्र के अनूप यादव कतरौली, हृदय नारायण पांडेय केवराखुर्द, शोभनाथ अमरई, सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं से लोगों ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। रानीगंज विधानसभा के विधायक माननीय डा० आर० के० वर्मा जी ने क्षेत्रवासियों की समस्या सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शेर बहादुर यादव, संतोष यादव, बृजेश पटेल, राजीव पटेल, बंसी लाल पटेल, बृजेश यादव, सुशील दुबे, संजीव कुमार पांडेय मीडिया प्रभारी आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment