प्रयागराज। मिशन शक्ति के तहत यमुनापार पार में घूरपुर पुलिस ने लंबे समय से चले आ रहे विवाद को इस तरह सुलझाया। मामला सुलझने पर तीन प्रेमी जोड़े एक-दूजे के हो गए। घूरपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में तीन दिनों के भीतर तीन प्रेमी जोड़ों ने विवाह किया। एएसपी चिराग जैन ने युवतियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रेमी को थाने पर बुलाया। फिर समझाते हुए विवाद को खत्म कराया तो प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के पंवरी गांव निवासी एक युवती का कौंधियारा के सुरेश बिंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब शादी की बात आई तो सुरेश ने दूरी बना ली। इससे परेशान युवती थाने पहुंचकर शिकायत की। तब थानाध्यक्ष घूरपुर एएसपी चिराग जैन ने सुरेश को बुलाकर पूछताछ करते हुए गंभीरता से समझाया। इसी तरह बुदावा गांव की एक युवती ने बारा के युवक विकास कुमार पर कई साल से प्रेम संबंध होने के बावजूद शादी न करने की शिकायत थाने पर की। इसके अलावा एक और युवती ने अपने आशिक के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी चिराग जैन का कहना है कि लड़की, लड़का और उनके घरवालों को समझाया गया, जिस पर वह मान गए। इसके बाद मंदिर में भगवान, स्वजनों को साक्षी मानते हुए तीन जोड़ों ने शादी की।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

पुलिस की अनोखी पहल थाने में कराई तीन जोड़ों की शादी
प्रयागराज। मिशन शक्ति के तहत यमुनापार पार में घूरपुर पुलिस ने लंबे समय से चले आ रहे विवाद को इस तरह सुलझाया। मामला सुलझने पर तीन प्रेमी जोड़े एक-दूजे के हो गए। घूरपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में तीन दिनों के भीतर तीन प्रेमी जोड़ों ने विवाह किया। एएसपी चिराग जैन ने युवतियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रेमी को थाने पर बुलाया। फिर समझाते हुए विवाद को खत्म कराया तो प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के पंवरी गांव निवासी एक युवती का कौंधियारा के सुरेश बिंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब शादी की बात आई तो सुरेश ने दूरी बना ली। इससे परेशान युवती थाने पहुंचकर शिकायत की। तब थानाध्यक्ष घूरपुर एएसपी चिराग जैन ने सुरेश को बुलाकर पूछताछ करते हुए गंभीरता से समझाया। इसी तरह बुदावा गांव की एक युवती ने बारा के युवक विकास कुमार पर कई साल से प्रेम संबंध होने के बावजूद शादी न करने की शिकायत थाने पर की। इसके अलावा एक और युवती ने अपने आशिक के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी चिराग जैन का कहना है कि लड़की, लड़का और उनके घरवालों को समझाया गया, जिस पर वह मान गए। इसके बाद मंदिर में भगवान, स्वजनों को साक्षी मानते हुए तीन जोड़ों ने शादी की।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें