V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पानी के विवाद में युवक की हत्या

करारी कौशांबी । करारी कोतवाली के बरलहा गांव में नौ मई की रात नल पर नहाने को लेकर विवाद हुआ।  आरोपी सुरेश वा उसके साथियों ने 45 वर्षी व्यक्ति को मोंगरी वा लोहे की रॉड से मौत के घाट उतार दिया। करारी कोतवाली के बरलहा गांव में हुई हत्या के सम्बंध में मृतक के परिजनों का आरोप है की  पुरानी रंजिश को लेकर नथन की हत्या कर दी गयी। परिजनों का कहना है कि विवाद कई महीनों से चल रहा था लेकिन बात हत्या तक आएगी इस विषय पर किसी को अंदाज भी नही था। सुरेश सरोज पुत्र हरिमोहन और नथन लाल पुत्र चंद्रपाल सरोज के बीच जमीन को लेकर विवाद कई महीनों से चल रहा था। नौ मई को लगभग 7:30 बजे सुरेश सरोज नल पर नहा रहा था तभी वहीं खड़े नथन लाल के ऊपर बार बार नहाने की छीट जा रही थी। नथन ने जब आराम से नहाने को कहा तो हत्यारोपी सुरेश वा उसके परिजन नथन के ऊपर मोंगरी वा लोहे की रॉड लेकर टूट पड़े। हत्यारो ने नथन को इतना पीटा को नथन सरोज की हालत गम्भीर हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने घायल अवस्था मे नथन को  जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया  जहां डाक्टरों ने उसे मृत  घोषित कर दिया ।पुलिस ने पंचनामा भर कर लाश को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।  घटना से जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वही नथन ने अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है  बड़ी बेटी अंजली 13 वर्ष, रंजना 11वर्ष,बंदना 9 वर्ष अनुज 7 वर्ष, निलल 5 वर्ष जिनकी देख भाल नथन सब्जी बेच कर पालन पोषण करता था। पत्नी बच्चो का रो रोकर बुरा हाल है । घटना के सम्बंध में- करारी कोतवाली प्रभारी  सुभाष यादव का कहना है कि मामले में करवाही की जारही है ।पीड़ित पक्ष को उचित न्याय दिया जाएगा । जांच शुरू कर दी  गयी है। हत्यारोपी वा उसके सहयोगियों पर उचित करवाही की जाएगी । मौके पर सिपाहियों की तैनाती की गई है।आरोपी के तलाश में पुलिस सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इधर घटना पर  मृतक के जीजा का कहना है की ये विवाद कई दिनों से चल रहा था। जमीन बटवारे को लेकर कई महीनों से विवाद शुरू था । जिसकी खुन्नस पानी के छीट पर समाप्त हो गई ।बस प्रशासन से यही मांग है की आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि मेरे साले नथन की आत्मा को शांति मिले।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
करारी कौशांबी । करारी कोतवाली के बरलहा गांव में नौ मई की रात नल पर नहाने को लेकर विवाद हुआ।  आरोपी सुरेश वा उसके साथियों ने 45 वर्षी व्यक्ति को मोंगरी वा लोहे की रॉड से मौत के घाट उतार दिया। करारी कोतवाली के बरलहा गांव में हुई हत्या के सम्बंध में मृतक के परिजनों का आरोप है की  पुरानी रंजिश को लेकर नथन की हत्या कर दी गयी। परिजनों का कहना है कि विवाद कई महीनों से चल रहा था लेकिन बात हत्या तक आएगी इस विषय पर किसी को अंदाज भी नही था। सुरेश सरोज पुत्र हरिमोहन और नथन लाल पुत्र चंद्रपाल सरोज के बीच जमीन को लेकर विवाद कई महीनों से चल रहा था। नौ मई को लगभग 7:30 बजे सुरेश सरोज नल पर नहा रहा था तभी वहीं खड़े नथन लाल के ऊपर बार बार नहाने की छीट जा रही थी। नथन ने जब आराम से नहाने को कहा तो हत्यारोपी सुरेश वा उसके परिजन नथन के ऊपर मोंगरी वा लोहे की रॉड लेकर टूट पड़े। हत्यारो ने नथन को इतना पीटा को नथन सरोज की हालत गम्भीर हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने घायल अवस्था मे नथन को  जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया  जहां डाक्टरों ने उसे मृत  घोषित कर दिया ।पुलिस ने पंचनामा भर कर लाश को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।  घटना से जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वही नथन ने अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है  बड़ी बेटी अंजली 13 वर्ष, रंजना 11वर्ष,बंदना 9 वर्ष अनुज 7 वर्ष, निलल 5 वर्ष जिनकी देख भाल नथन सब्जी बेच कर पालन पोषण करता था। पत्नी बच्चो का रो रोकर बुरा हाल है । घटना के सम्बंध में- करारी कोतवाली प्रभारी  सुभाष यादव का कहना है कि मामले में करवाही की जारही है ।पीड़ित पक्ष को उचित न्याय दिया जाएगा । जांच शुरू कर दी  गयी है। हत्यारोपी वा उसके सहयोगियों पर उचित करवाही की जाएगी । मौके पर सिपाहियों की तैनाती की गई है।आरोपी के तलाश में पुलिस सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इधर घटना पर  मृतक के जीजा का कहना है की ये विवाद कई दिनों से चल रहा था। जमीन बटवारे को लेकर कई महीनों से विवाद शुरू था । जिसकी खुन्नस पानी के छीट पर समाप्त हो गई ।बस प्रशासन से यही मांग है की आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि मेरे साले नथन की आत्मा को शांति मिले।

Leave a Comment