V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कराएं ई-केवाईसी

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। उप कृषि निदेशक उदयभान सिंह गौतम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के भुगतान की धनराशि पीएम किसान के पोर्टल पर फीड बैंक खाते के स्थान पर न होकर आधार कार्ड की फीडिंग के आधार पर होगा। उन्होंने समस्त पात्र किसान लाभार्थियों से अपील किया है कि माह अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 की आने वाली 11वीं किस्त प्राप्त करने हेतु सबसे पहले अपने नजदीकी आधार संशोधन केन्द्रो में जाकर अपने आधार को मो0नं0 से जुड़वायें। इसके पश्चात सहज जन सेवा केन्द्र सी.एससी सेन्टर में जाकर पीएम किसान योजनान्तर्गत ई.के.वाई.सी करायें। जिन लाभार्थी कृषकों द्वारा ई.के.वाई.सी नहीं कराया जायेंगा उनको प्राप्त होने वाली 11वीं किश्त व अन्य आने वाली समस्त किश्तें भारत सरकार द्वारा रोक दिया जायेगा। जिसका उत्तरदायित्व लाभार्थी का स्वयं होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद के पात्र लाभार्थी 211876 में से 100086 लाभार्थी द्वारा ई.के.वाई.सी कराया जा चुका है, जबकी 111790 कृषकों द्वारा ई.के.वाई.सी नहीं कराया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। उप कृषि निदेशक उदयभान सिंह गौतम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के भुगतान की धनराशि पीएम किसान के पोर्टल पर फीड बैंक खाते के स्थान पर न होकर आधार कार्ड की फीडिंग के आधार पर होगा। उन्होंने समस्त पात्र किसान लाभार्थियों से अपील किया है कि माह अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 की आने वाली 11वीं किस्त प्राप्त करने हेतु सबसे पहले अपने नजदीकी आधार संशोधन केन्द्रो में जाकर अपने आधार को मो0नं0 से जुड़वायें। इसके पश्चात सहज जन सेवा केन्द्र सी.एससी सेन्टर में जाकर पीएम किसान योजनान्तर्गत ई.के.वाई.सी करायें। जिन लाभार्थी कृषकों द्वारा ई.के.वाई.सी नहीं कराया जायेंगा उनको प्राप्त होने वाली 11वीं किश्त व अन्य आने वाली समस्त किश्तें भारत सरकार द्वारा रोक दिया जायेगा। जिसका उत्तरदायित्व लाभार्थी का स्वयं होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद के पात्र लाभार्थी 211876 में से 100086 लाभार्थी द्वारा ई.के.वाई.सी कराया जा चुका है, जबकी 111790 कृषकों द्वारा ई.के.वाई.सी नहीं कराया गया है।

Leave a Comment