पिपरी के फतेहपुर सहावपुर में हुई वारदात, आपराधिक प्रवृत्ति का था कातिल पिता
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली अंतर्गत फतेहपुर सहावपुर गांव में मंगलवार को पिता ने अपने ही बेटे की दो नाली लाइसेंसी बंदूक से हत्या कर दी। बेटे का दोष सिर्फ इतना था कि उसने अपने पिता को मोबाइल खरीदकर नहीं दिया था। हालांकि इसके पहले भी बेटे के कातिल के खिलाफ पिपरी कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने तकरीबन दो बार लाइसेंसी बंदूक को निरस्त करने के लिए लिखा पढी भी कर चुकी थी। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि कातिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन शुरू कर दी थी। फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी शिवनारायण पटेल आपराधिक प्रवृत्ति का है। मंगलवार को उसने अपने बेटे बृजेश से मोबाइल खरीदकर देने की डिमांड किया था। बेटा बृजेश पिता को मोबाइल खरीदकर देने मे हीला हवाली बरता तो नाराज पिता शिव नारायण घर पर मौजूद दो नाली लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर फायर झोंक दिया। बंदूक से निकली दो गोलियां बृजेश को छलनी कर दिया। खून से रक्त रंजित बृजेश को आनन फानन मुहल्ले व परिवार के अन्य लोग इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पिपरी कोतवाली पुलिस ने घटना की पडताल करते हुए घायल की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया जहां उसकी मौत को हो गई। हालांकि इस दौरान पिपरी कोतवाल से जरिए दूरभाष बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ इसके पहले भी कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं। इतना ही नहीं लाइसेंसी बंदूक को पुलिस ने निरस्त करने के लिए लिखा पढी भी कर चुकी है। हालांकि पुलिस ने मृतक बृजेश के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर आरोपी की तलाश में पुलिस छानबीन शुरू कर दिया था। अब सवाल इस बात का उठ रहा है कि आखिर बृजेश के पिता शिवनारायण ने मोबाइल जैसे मामूली बात को लेकर बेटे की हत्या किया है या फिर इसके पीछे अन्य कोई रहस्य है। जबकि खबर लिखे जाने तक पुलिस मोबाइल की बात सामने ला रही थी। वहीं अन्य रहस्य क्या हो सकता है इसके लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें