V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खूनी संघर्ष में घायल नंदलाल ने तोड़ा दम

पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट करारी कोतवाली के बरलहा गांव में हुई थी घटना
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। करारी कोतवाली क्षेत्र के बरलहा गांव में हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। मारपीट में एक पक्ष के नंदलाल को गंभीर चोट आई थी। परिवार व थाना पुलिस ने घायल नंदलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि नंदलाल की मौत के बाद कहीं न कहीं गांव में तनाव की स्थिति बढ गई। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर गांव में जवानों की तैनाती की गई है। सप्ताह भर पहले सोमवार को बरलहा गांव निवासी नंदलाल पुत्र चंद्रपाल (45) की पड़ोसी लोगों से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद गाली गलौज शुरू हो गया। इतने में दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल आए। मारपीट के दौरान नंदलाल को गंभीर चोट लग गई। उधर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जबकि घायल नंदलाल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि दूसरे दिन मंगलवार को नंदलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मौत की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नंदलाल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गांव में किसी प्रकार की घटना न हो इसके लिए एसपी ने गांव में पुलिस के जवानों को अलर्ट कर दिया है। घटना के बाद से मृतक नंदलाल के परिवार में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट करारी कोतवाली के बरलहा गांव में हुई थी घटना
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। करारी कोतवाली क्षेत्र के बरलहा गांव में हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। मारपीट में एक पक्ष के नंदलाल को गंभीर चोट आई थी। परिवार व थाना पुलिस ने घायल नंदलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि नंदलाल की मौत के बाद कहीं न कहीं गांव में तनाव की स्थिति बढ गई। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर गांव में जवानों की तैनाती की गई है। सप्ताह भर पहले सोमवार को बरलहा गांव निवासी नंदलाल पुत्र चंद्रपाल (45) की पड़ोसी लोगों से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद गाली गलौज शुरू हो गया। इतने में दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल आए। मारपीट के दौरान नंदलाल को गंभीर चोट लग गई। उधर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जबकि घायल नंदलाल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि दूसरे दिन मंगलवार को नंदलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मौत की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नंदलाल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गांव में किसी प्रकार की घटना न हो इसके लिए एसपी ने गांव में पुलिस के जवानों को अलर्ट कर दिया है। घटना के बाद से मृतक नंदलाल के परिवार में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

Leave a Comment