जल ही जीवन है, इसे ब्यर्थ नहीं बहाना चाहिएः साक्षी
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चायल विकास खंड क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित विंद इंटर काॅलेज में मंगलवार को स्वच्छता व जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मातृ भूमि विकास परिषद की जिलाध्यक्ष मोहिनी बिष्ट रही। वहीं अध्यक्षता चायल ब्लाॅक के लीडर सुनील निषाद ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा पांच की छात्रा साक्षी पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है, इसे ब्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। कभी भी नल को खुला नहीं छोड़ना चाहिए, इससे जल को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। हमें हमेशा साफ व स्वच्छ रहने के लिए नियमित रूप से अपने हाथो को साबुन से धोना चाहिए। इससे गंदगी से होने वाले अनेकों रोगों से बचा जा सकता है। इसी तरह विद्यालय के शिक्षक सोहन ने भी छात्रों को साफ-सफाई व जल संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय संचालक लवकुश, प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार पटेल, कुलदीप सिंह, रोहित कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
…………………….

उत्तरप्रदेश

शेयर करें