कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन की मांग पूरी नहीं होने से खफा एक बुजुर्ग ने मंगलवार को अपने ही बेटे को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी शिव नारायण सिंह अपने बेटे बृजेश सिंह (35) से मोबाइल फोन मांग रहा था। इसी बात को लेकर पिता पुत्र के बीच मंगलवार को विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखतेे यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि तैश में आकर शिव नारायण ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे बृजेश सिंह को गोली मार दी। गोली बृजेश के सीने में धंस गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी किरन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा भर मृतक बेटे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृजेश की मौत को लेकर गांव सहित जिले भर चर्चाओं का बाजार गरम रहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें