V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नवोदय विद्यालय एवं विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

मिल्कीपुर – अयोध्या। मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र स्थित प्राथमिक  विद्यालय टिकरा में चहक कार्यक्रम के तीसरे सप्ताह की एक्टिविटी के अंतर्गत माता, पिता, शिशु, मित्र व सक्रिय महिलाओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। साथ ही साथ विद्या ज्ञान एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल व प्रवेश आने वाले 8 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों प्रवेश परीक्षाओं में सफल हुए बच्चों की 8 माताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मिल्कीपुर अखिलेश प्रताप सिंह ने मौजूद छात्र छात्राओं शिक्षकों तथा बच्चों के अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस कार्यक्रम से बाल वाटिका के बच्चों में सक्रियता आई। कार्यशाला को सफल बनाने में आंगनबाड़ी श्रीमती विजय कुमारी, आकाश जायसवाल, अभिनव प्रताप सिंह, अवध बिहारी, पद्मावती व उदय वीर सिंह सहित आदित्य कुमार व बच्चों का सहयोग रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर – अयोध्या। मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र स्थित प्राथमिक  विद्यालय टिकरा में चहक कार्यक्रम के तीसरे सप्ताह की एक्टिविटी के अंतर्गत माता, पिता, शिशु, मित्र व सक्रिय महिलाओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। साथ ही साथ विद्या ज्ञान एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल व प्रवेश आने वाले 8 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों प्रवेश परीक्षाओं में सफल हुए बच्चों की 8 माताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मिल्कीपुर अखिलेश प्रताप सिंह ने मौजूद छात्र छात्राओं शिक्षकों तथा बच्चों के अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस कार्यक्रम से बाल वाटिका के बच्चों में सक्रियता आई। कार्यशाला को सफल बनाने में आंगनबाड़ी श्रीमती विजय कुमारी, आकाश जायसवाल, अभिनव प्रताप सिंह, अवध बिहारी, पद्मावती व उदय वीर सिंह सहित आदित्य कुमार व बच्चों का सहयोग रहा।

Leave a Comment