V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सांड के हमले से वृद्ध कृषक की मौत

मिल्कीपुर अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के शिवनाथ पुर गांव में अपने खेत से घर वापस लौट रहे हैं 65 वर्षीय वृद्ध कृषक पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवसृजित नगर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध देवीदीन बीते सोमवार की देर शाम अपने खेत से घर वापस लौट रहे थे। वह गांव की स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि एक बिगड़ैल सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया और कई बार वृद्ध को सींग से उठा उठा कर पटक दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए पिठला स्थित सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि बीते एक सप्ताह पूर्व इसी साड़ ने 45 वर्षीय दु:खी यादव को भी खेत देखने जाते समय हमला कर दिया। सांड के हमले से दु:खी यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगातार हुई घटनाओं के बाद कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी विजय कुमार उपाध्याय ने नगर पालिका कुमारगंज कार्यालय पर हिंसक साड़ के पकड़वाने की मांग की। नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं नगर वासियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ाकर गौशाला भिजवाया। इस मौके पर शिवनाथपुर पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि राम उजियार पाण्डेय, बंवा पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम तीरथ सिंह ने आवारा मवेशियों के हमले से  आए दिन हो रही लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से ऐसे बिगड़ैल छुट्टा मवेशियों को सुव्यवस्थित कराए जाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के शिवनाथ पुर गांव में अपने खेत से घर वापस लौट रहे हैं 65 वर्षीय वृद्ध कृषक पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवसृजित नगर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध देवीदीन बीते सोमवार की देर शाम अपने खेत से घर वापस लौट रहे थे। वह गांव की स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि एक बिगड़ैल सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया और कई बार वृद्ध को सींग से उठा उठा कर पटक दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए पिठला स्थित सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि बीते एक सप्ताह पूर्व इसी साड़ ने 45 वर्षीय दु:खी यादव को भी खेत देखने जाते समय हमला कर दिया। सांड के हमले से दु:खी यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगातार हुई घटनाओं के बाद कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी विजय कुमार उपाध्याय ने नगर पालिका कुमारगंज कार्यालय पर हिंसक साड़ के पकड़वाने की मांग की। नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं नगर वासियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ाकर गौशाला भिजवाया। इस मौके पर शिवनाथपुर पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि राम उजियार पाण्डेय, बंवा पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम तीरथ सिंह ने आवारा मवेशियों के हमले से  आए दिन हो रही लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से ऐसे बिगड़ैल छुट्टा मवेशियों को सुव्यवस्थित कराए जाने की मांग की है।

Leave a Comment