V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अपात्र राशन कार्ड धारकों की तलाश में जुटा आपूर्ति विभाग

तीन से 10 लाख रुपए का धान बेचने वाले राशन कार्ड धारकों का निरस्त होगा राशन कार्ड ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन के मालिक हैं तो निरस्त होगा राशन कार्ड
 अयोध्या। यूपी के मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद अयोध्या जनपद में भी पूर्ति विभाग अपात्र राशन कार्ड धारकों की तलाश तेज कर दी है। सीएम के निर्देश पर अब जो किसान 3 लाख का धान बेचता है वह भी अपात्र माना जायेगा। यही नहीं घर में ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन रखने वाले भी योजना से बाहर होंगे। योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि जो किसान अथवा काश्तकार तीन से 10 लाख रुपए का धान बेचने वाले किसानों का अब राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। केन्द्र सरकार ने अधिक आमदनी वाले राशन कार्ड धारकों पर सिकंजा कसना प्रारम्भ कर दिया है। आपूर्ति विभाग ने मानकों से हटकर बनाए गए राशन कार्डों को निरस्त करने के लिए सूची तैयार करना प्रारम्भ कर दिया है। केन्द्र सरकार ने कोरोना काल में गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरण की योजना चलायी थी जो जून माह तक लागू रहेगी। इस बीच यह देखा गया है कि बड़ी संख्या में लोगों ने फर्जी राशन कार्ड बनवा लिए हैं। वे गरीबों को मिलने वाले राशन को कोटे की दुकानों से लेकर बाजार में बेच रहे हैं। ऐसे भी लोग हैं जिसने राशन की दुकानों से छह माह से राशन नही लिया है। ऐसे भी किसानों की सूची तैयार की जा रही है। उनको अब राशन की दुकान से खाद्यान नही दिया जाएगा साथ ही उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तीन से 10 लाख रुपए का धान बेचने वाले राशन कार्ड धारकों का निरस्त होगा राशन कार्ड ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन के मालिक हैं तो निरस्त होगा राशन कार्ड
 अयोध्या। यूपी के मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद अयोध्या जनपद में भी पूर्ति विभाग अपात्र राशन कार्ड धारकों की तलाश तेज कर दी है। सीएम के निर्देश पर अब जो किसान 3 लाख का धान बेचता है वह भी अपात्र माना जायेगा। यही नहीं घर में ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन रखने वाले भी योजना से बाहर होंगे। योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि जो किसान अथवा काश्तकार तीन से 10 लाख रुपए का धान बेचने वाले किसानों का अब राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। केन्द्र सरकार ने अधिक आमदनी वाले राशन कार्ड धारकों पर सिकंजा कसना प्रारम्भ कर दिया है। आपूर्ति विभाग ने मानकों से हटकर बनाए गए राशन कार्डों को निरस्त करने के लिए सूची तैयार करना प्रारम्भ कर दिया है। केन्द्र सरकार ने कोरोना काल में गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरण की योजना चलायी थी जो जून माह तक लागू रहेगी। इस बीच यह देखा गया है कि बड़ी संख्या में लोगों ने फर्जी राशन कार्ड बनवा लिए हैं। वे गरीबों को मिलने वाले राशन को कोटे की दुकानों से लेकर बाजार में बेच रहे हैं। ऐसे भी लोग हैं जिसने राशन की दुकानों से छह माह से राशन नही लिया है। ऐसे भी किसानों की सूची तैयार की जा रही है। उनको अब राशन की दुकान से खाद्यान नही दिया जाएगा साथ ही उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Comment