V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पांच आरोपियों के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट का मुकदमा

लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ खेत मे मवेशी के विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीड़ित की घर मे घुसकर पिटाई करने को लेकर बलवा समेत गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है। सगरा सुंदरपुर निवासी पवन कुमार पाण्डेय पुत्र अशोक ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती पांच मई को गांव के जैदअली तथा जैदअली के पुत्र ईशान, ननकऊ, आशू व शहबान ने खेत मे भैंस घुस जाने के कारण उसे गाली देने लगे। मना करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडे से घर मे घुसकर उस पर हमला बोल दिया। हमले मे पीडित को गंभीर चोटें आ गयी। पुलिस ने पीड़ित का स्थानीय ट्रामा सेंटर मे इलाज करवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरूवार की रात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ खेत मे मवेशी के विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीड़ित की घर मे घुसकर पिटाई करने को लेकर बलवा समेत गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है। सगरा सुंदरपुर निवासी पवन कुमार पाण्डेय पुत्र अशोक ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती पांच मई को गांव के जैदअली तथा जैदअली के पुत्र ईशान, ननकऊ, आशू व शहबान ने खेत मे भैंस घुस जाने के कारण उसे गाली देने लगे। मना करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडे से घर मे घुसकर उस पर हमला बोल दिया। हमले मे पीडित को गंभीर चोटें आ गयी। पुलिस ने पीड़ित का स्थानीय ट्रामा सेंटर मे इलाज करवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरूवार की रात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Comment