V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मेंस यूनियन के उम्मीदवार विजय ने बैंक डेलीगेट का चुनाव जीता

 मजदूर यूनियन की प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त
विवाद बढ़ने पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ चुनाव
प्रतापगढ़। नॉर्दर्न रेलवे मल्टी स्टेट कोआप्रेटिव डेलीगेट का चुनाव मेंस यूनियन के उम्मीदवार विजय यादव ने 153 वोट से जीत लिया है। उन्होने आपने निकटम प्रतिद्वंदी मजदूर यूनियन के उदयराज वर्मा को करारी शिकस्त दी। उन्हें 75 मत वोट मिले। 25 मत पाकर उर्कु के उम्मीदवार वीके यादव तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत का श्रेय मेंस यूनियन के शाखा मंत्री अनिल शुक्ला ने वोटरों, कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने इसे एक बड़ी जीत बताया है। नतीजा आते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। बैंड बाजे बजने लगे। फूल मालाओं से विजय यादव का स्वागत किया गया। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में सुबह सात बजे से वोट डाला जाने लगा। दस बजे तक करीब पचास फीसदी वोट पड़ चुका था। लाइन में लगे वोटरों को लुभाने के चक्कर में मजदूर और मेंस यूनियन के नेताओं के बीच कई बार नोक झोंक हुई। विवाद की स्थिति पैदा होने पर एसएस शमीम अहमद को पुलिस बुलानी पड़ गई। तक जाकर शांति पूर्ण ढंग से चुनाव हो पाया। शाम पांच तक वोट डाला गया। उसके बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम छः बजे तक आया। 435 मतदाताओं में 335 ने वोट डाले। जिसमें मेंस यूनियन के उम्मीदवार विजय यादव को सर्वाधिक 228 वोट मिले। जबकि मजदूर यूनियन के उम्मीदवार उदयराज वर्मा को 75 और उर्कू के प्रत्याशी वीके यादव को 25 वोट मिले। चुनाव एसएस  शमीम अहमद की देखरेख में हुआ। मेंस की तरफ से वीके तिवारी, मजदूर की तरफ से अफजल खान और उर्कू की ओर से एसए अंसारी एजेंट थे। आरके श्रीवास्तव पीठासीन, संजय यादव, शिव कुमार मतदान कर्मी और दिनेश चतुर्वेदी को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मोहम्मद शफीक ने सभी के प्रति आभार जताया। अजय आनंद, विनय मिश्रा, राहुल, डीके शर्मा, मोहम्मद अनीश, अजीत, बबिता पांडेय, मनीष पांडे फोर्स के साथ एसओ पप्पू यादव, राकेश सिंह, अजय प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 मजदूर यूनियन की प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त
विवाद बढ़ने पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ चुनाव
प्रतापगढ़। नॉर्दर्न रेलवे मल्टी स्टेट कोआप्रेटिव डेलीगेट का चुनाव मेंस यूनियन के उम्मीदवार विजय यादव ने 153 वोट से जीत लिया है। उन्होने आपने निकटम प्रतिद्वंदी मजदूर यूनियन के उदयराज वर्मा को करारी शिकस्त दी। उन्हें 75 मत वोट मिले। 25 मत पाकर उर्कु के उम्मीदवार वीके यादव तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत का श्रेय मेंस यूनियन के शाखा मंत्री अनिल शुक्ला ने वोटरों, कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने इसे एक बड़ी जीत बताया है। नतीजा आते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। बैंड बाजे बजने लगे। फूल मालाओं से विजय यादव का स्वागत किया गया। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में सुबह सात बजे से वोट डाला जाने लगा। दस बजे तक करीब पचास फीसदी वोट पड़ चुका था। लाइन में लगे वोटरों को लुभाने के चक्कर में मजदूर और मेंस यूनियन के नेताओं के बीच कई बार नोक झोंक हुई। विवाद की स्थिति पैदा होने पर एसएस शमीम अहमद को पुलिस बुलानी पड़ गई। तक जाकर शांति पूर्ण ढंग से चुनाव हो पाया। शाम पांच तक वोट डाला गया। उसके बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम छः बजे तक आया। 435 मतदाताओं में 335 ने वोट डाले। जिसमें मेंस यूनियन के उम्मीदवार विजय यादव को सर्वाधिक 228 वोट मिले। जबकि मजदूर यूनियन के उम्मीदवार उदयराज वर्मा को 75 और उर्कू के प्रत्याशी वीके यादव को 25 वोट मिले। चुनाव एसएस  शमीम अहमद की देखरेख में हुआ। मेंस की तरफ से वीके तिवारी, मजदूर की तरफ से अफजल खान और उर्कू की ओर से एसए अंसारी एजेंट थे। आरके श्रीवास्तव पीठासीन, संजय यादव, शिव कुमार मतदान कर्मी और दिनेश चतुर्वेदी को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मोहम्मद शफीक ने सभी के प्रति आभार जताया। अजय आनंद, विनय मिश्रा, राहुल, डीके शर्मा, मोहम्मद अनीश, अजीत, बबिता पांडेय, मनीष पांडे फोर्स के साथ एसओ पप्पू यादव, राकेश सिंह, अजय प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment