स्टेशन परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
प्रतापगढ़। शुक्रवार को जगेसर गंज और चिलबिला रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। वही स्टेशंस परिसर में अज्ञात युवक का शव मिला है। जबकि ट्रेन की चपेट में आने से एक डाक्टर जख्मी हो गया। इलाज के लिए जीआरपी ने अस्पताल भेजा है। अंतू इलाके के पूरेचंदू लोहंगपट्टी के कमलेश वर्मा का शव सुबह रेलवे लाइन के किनारे मिला। अंतू पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर जेल रोड निवासी डाक्टर चक्रपाणि उपाध्याय 55 दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गए। बताया जाता है डाक्टर जेल रोड क्रासिंग पर खड़े थे। अचानक चक्कर सा आया और प्रतापगढ़ की तरफ़ आ रही मालगाड़ी की टक्कर से दूर फिका गए। जिससे उनके पैर और कमर में चोट आई है। नजदीक घर था। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया। डाक्टर चक्रपाणि उपाध्याय होमियोपैथी के डाक्टर है। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट घर के सामने अज्ञात युवक का शव कोतवाली पुलिस को मिला है। बताया जाता हैं कि मरने वाला कई दिनों से परिसर में जमीन पर पड़ा था। बीमार रहता था।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































