V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्राथमिक विद्यालय साहबगंज ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कटरा गुलाब सिंह ।   अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय साहबगंज के बच्चों की प्रस्तुती शानदार रही। विकास खंड लक्ष्मणपुर के एआरपी डाॅ संजीत शुक्ल,विजय विश्वकर्मा,मो नसीम, आशीष खरे, रवीन्द्र कुमार पटवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संतोष कुमार रहे। एआरपी टीम के सदस्यों नें प्रधानाध्यापक अब्दुल रशीद के साथ सभी शिक्षकों मो इमरान खान,प्रदीप मौर्य,शिवनरायण,शुभम सिंह,शिक्षामित्र पुष्पा व उमा की खूब तारीफ हुई।एआरपी टीम द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया।एआरपी डॉ संजीत  शुक्ल द्वारा विद्यालय में सराहनीय कार्य कर रही रसोइयां व पंचायत कर्मी के साथ विद्यालय के पांच सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  विद्यालय में पिछले वर्ष 300 से अधिक बच्चे नामांकित थे। अभिभावकों को बच्चों के एडमिशन के लिए सिफारिश तक करनी पड़ रही है । प्रधानाध्यापक के अनुसार इस बार भी नामांकन 300 से अधिक रहेगा। विद्यालय में बाल संसद भी है । बाल संसद व मंत्रिमंडल का गठन पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। चुनाव में पीठासीन अधिकारी, व अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी चुनाव आयोग के पैटर्न पर की गयी थी । कार्यक्रम में बाल संसद के एक दर्जन से अधिक बच्चों ने मंच पर अपना भाषण इतनी सहजता से दिया की वहां  उपस्थित हर व्यक्ति बच्चों व शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा था। विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों और उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया था। विद्यालय की उपलब्धियां सराहनीय हैं।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मो इमरान खान व शिवनरायण ने कुशलतापूर्वक किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कटरा गुलाब सिंह ।   अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय साहबगंज के बच्चों की प्रस्तुती शानदार रही। विकास खंड लक्ष्मणपुर के एआरपी डाॅ संजीत शुक्ल,विजय विश्वकर्मा,मो नसीम, आशीष खरे, रवीन्द्र कुमार पटवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संतोष कुमार रहे। एआरपी टीम के सदस्यों नें प्रधानाध्यापक अब्दुल रशीद के साथ सभी शिक्षकों मो इमरान खान,प्रदीप मौर्य,शिवनरायण,शुभम सिंह,शिक्षामित्र पुष्पा व उमा की खूब तारीफ हुई।एआरपी टीम द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया।एआरपी डॉ संजीत  शुक्ल द्वारा विद्यालय में सराहनीय कार्य कर रही रसोइयां व पंचायत कर्मी के साथ विद्यालय के पांच सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  विद्यालय में पिछले वर्ष 300 से अधिक बच्चे नामांकित थे। अभिभावकों को बच्चों के एडमिशन के लिए सिफारिश तक करनी पड़ रही है । प्रधानाध्यापक के अनुसार इस बार भी नामांकन 300 से अधिक रहेगा। विद्यालय में बाल संसद भी है । बाल संसद व मंत्रिमंडल का गठन पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। चुनाव में पीठासीन अधिकारी, व अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी चुनाव आयोग के पैटर्न पर की गयी थी । कार्यक्रम में बाल संसद के एक दर्जन से अधिक बच्चों ने मंच पर अपना भाषण इतनी सहजता से दिया की वहां  उपस्थित हर व्यक्ति बच्चों व शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा था। विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों और उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया था। विद्यालय की उपलब्धियां सराहनीय हैं।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मो इमरान खान व शिवनरायण ने कुशलतापूर्वक किया।

Leave a Comment