V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक मुकदमों का अधिक से अधिक निपटारा करायें-प्रधान न्यायाधीश

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में कुटुम्ब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश सुरेश चन्द्र आर्या द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मई के सम्बन्ध में प्री-ट्रायल बैठक की गयी। बैठक में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों से सम्बन्धित मामलों का पक्षकारों की सहमति व सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक पारिवारिक मुकदमों का निपटारा पक्षकारों की सहमति से करायें, इसमें पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिल जाता है और उनको बेवजह कचहरी के चक्कर नही काटने पड़ते, इसमें धन और समय की बचत होती है। बैठक का संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक में पारिवारिक वादों से सम्बन्धित अधिवक्तागण, मध्यस्थगण एवं परामर्शदाता भी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में कुटुम्ब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश सुरेश चन्द्र आर्या द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मई के सम्बन्ध में प्री-ट्रायल बैठक की गयी। बैठक में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों से सम्बन्धित मामलों का पक्षकारों की सहमति व सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक पारिवारिक मुकदमों का निपटारा पक्षकारों की सहमति से करायें, इसमें पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिल जाता है और उनको बेवजह कचहरी के चक्कर नही काटने पड़ते, इसमें धन और समय की बचत होती है। बैठक का संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक में पारिवारिक वादों से सम्बन्धित अधिवक्तागण, मध्यस्थगण एवं परामर्शदाता भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment