V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्टेशन पर शरबत का वितरण, प्याऊ का शुभारंभ

 बाबा साहब भीमराव जयंती पर हुआ कार्यक्रम
प्रतापगढ़। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ पर यात्रियों के बीच शरबत का वितरण और निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी की तरफ से किया गया। उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद, इंस्पेक्टर आरपीएफ सीपी मिश्रा और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के उपाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी ने बतौर अतिथि फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। उनकी जयंती पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप ने यात्रियों के लिए शरबत और प्याऊ की व्यवस्था की है। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिल रही है। संचालन ग्रुप के सहयोगी भरत यादव ने किया। उन्होंने कहा कि प्याऊ की व्यवस्था ग्रुप के सहयोगी एडीईएन नेहालुद्दीन के सहयोग से हुई है। डाक्टर अनुराग मिश्रा ने कहा कि ग्रुप सभी का आभारी है। स्टेशन पर शरबत पीने वालों की भीड़ रही। लोगों ने ग्रुप के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में वीके तिवारी, ददन, मोहमद अनीश, सतेंद्र गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, अजय प्रजापति, उमेश चंद्रवंशी, शिव नारायण, नवाब अली, जेपी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 बाबा साहब भीमराव जयंती पर हुआ कार्यक्रम
प्रतापगढ़। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ पर यात्रियों के बीच शरबत का वितरण और निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी की तरफ से किया गया। उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद, इंस्पेक्टर आरपीएफ सीपी मिश्रा और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के उपाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी ने बतौर अतिथि फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। उनकी जयंती पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप ने यात्रियों के लिए शरबत और प्याऊ की व्यवस्था की है। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिल रही है। संचालन ग्रुप के सहयोगी भरत यादव ने किया। उन्होंने कहा कि प्याऊ की व्यवस्था ग्रुप के सहयोगी एडीईएन नेहालुद्दीन के सहयोग से हुई है। डाक्टर अनुराग मिश्रा ने कहा कि ग्रुप सभी का आभारी है। स्टेशन पर शरबत पीने वालों की भीड़ रही। लोगों ने ग्रुप के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में वीके तिवारी, ददन, मोहमद अनीश, सतेंद्र गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, अजय प्रजापति, उमेश चंद्रवंशी, शिव नारायण, नवाब अली, जेपी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment