सरकार का दावे हवा हवाई साबित हुआ*
ग्रामीण घर के आसपास की बागों में दोपहर 1 बजे से चार बजे तक बैठकर गर्मी से कर रहे बचाव
रानीगंज ।चुनाव के दौरान तमाम राजनीतिक पार्टियां उत्तर प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण बिजली की आपूर्ति को लेकर तमाम दावे और वादे किए गए घोषणा पत्र में राजनीतिक पार्टियों ने फ्री बिजली और 24 घंटे बिजली देने की बात तो कही लेकिन चुनाव होने के बाद सरकार भी बन गई अप्रैल महीने में गर्मी पूरी तरह प्रचंड रूप ले लिया है ऐसे में ग्रामीण इलाकों में अंधाधुंध बिजली की कटौती लगातार हो रही है। रात में होने वाली बिजली कटौती से लोग मच्छरों का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। साथ ही साथ बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे से 20 घंटे की बिजली दिए जाने की घोषणा सिर्फ कागज पर बिजली दौड़ रही है बाकी भगवान भरोसे ही है। किसान के साथ-साथ हो रही परीक्षाओं पर भी बिजली की कटौती होने से प्रभाव पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा की बरसो से लगे बिजली के तार और खंभों को विभाग द्वारा कभी बदला नहीं गया इससे लोकल फाल्ट की संभावना अधिक रहती है। पनकी से कंट्रोल द्वारा ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही है। क्षेत्र केतमाम ग्रामीणों व व्यापारियों ने अंधाधुंध बिजली कटौती से निजात दिलाए जाने की मांग की है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































