V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाबा साहब की जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

समरसता भोजन का भी हुआ आयोजन,
कौशाम्बी। कड़ा विकास खण्ड के अंतर्गत सौरई बुजुर्ग गांव में गुरुवार को भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव से मनायी गयी। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक एवं समाजसेवी रणविजय निषाद ने किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में पुरुषों के साथ.साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. आशीष मौर्य डॉ जितेन्द्र सोनकर डॉ० गगन सिंह डॉ० अनिल गुप्ता योगाचार्य अर्पित श्रीवास्तव के द्वारा सैकड़ों लोगों की  जांच कर उनको निःशुल्क दवाएं व परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक एवं समाजसेवी रणविजय निषाद ने कहा कि समाज की विषम परिस्थितियों के सुधार के लिए महापुरुष जन्म लेते हैं। बाबा साहब ने समाज के दबे गरीब कमजोर तबके के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया। वहीं डॉ० आरपी मौर्या ने कहा कि  हम सभी को मानव जाति व धर्म का सम्मान करना चाहिए और जातिवाद समाप्त करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। अधिवक्ता जेएस कश्यप ने बाबा साहब के जीवन के अनेक संस्मरण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत में समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमे आसपास के गांवो के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर नियाज अहमद सिद्दीकी रमेश साहू उर्फ बउवा शेषपाल सिंह अशर्फीलाल पाल अशोक सरोज शिवलाल सरोज मुरली गौतम सुरेश सरोज अरविंद कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
समरसता भोजन का भी हुआ आयोजन,
कौशाम्बी। कड़ा विकास खण्ड के अंतर्गत सौरई बुजुर्ग गांव में गुरुवार को भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव से मनायी गयी। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक एवं समाजसेवी रणविजय निषाद ने किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में पुरुषों के साथ.साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. आशीष मौर्य डॉ जितेन्द्र सोनकर डॉ० गगन सिंह डॉ० अनिल गुप्ता योगाचार्य अर्पित श्रीवास्तव के द्वारा सैकड़ों लोगों की  जांच कर उनको निःशुल्क दवाएं व परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक एवं समाजसेवी रणविजय निषाद ने कहा कि समाज की विषम परिस्थितियों के सुधार के लिए महापुरुष जन्म लेते हैं। बाबा साहब ने समाज के दबे गरीब कमजोर तबके के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया। वहीं डॉ० आरपी मौर्या ने कहा कि  हम सभी को मानव जाति व धर्म का सम्मान करना चाहिए और जातिवाद समाप्त करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। अधिवक्ता जेएस कश्यप ने बाबा साहब के जीवन के अनेक संस्मरण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत में समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमे आसपास के गांवो के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर नियाज अहमद सिद्दीकी रमेश साहू उर्फ बउवा शेषपाल सिंह अशर्फीलाल पाल अशोक सरोज शिवलाल सरोज मुरली गौतम सुरेश सरोज अरविंद कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment