लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज कल्याणपुर के नव निर्वाचित प्रबंधक श्याम राज सिंह का हस्ताक्षर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज आर एन विश्वकर्मा ने 12 अप्रैल को प्रमाणित कर दिया। बता दे कि विगत 13 मार्च को सर्व सम्मति से विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने श्याम राज सिंह को वतौर प्रबंधक चुना था।जिसका पूर्व प्रबंधक अजय विक्रम सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां चयन पर आपत्ति कर किया था।जिसे डीआईओएस ने आपत्ति खारिज कर दी और हस्ताक्षर अनुमोदित कर दिया।।इससे इलाके के लोगो मे खुशी की लहर है। खुशी व्यक्त करने वालो में वीरेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, नागेंद्र भूषण शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद, पत्रकार नवल किशोर मिश्र,अभिमन्यू सिंह, संजीव सिंह, अभय सिंह आदि प्रमुख रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































