स्टेशन मास्टर के रिश्तेदार को लेने आई थी टेंपो
प्रतापगढ़। रेल कर्मचारी हैं तो क्या हुआ। कानून सभी के लिए बराबर है। बुधवार को आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर के करीबी के टेम्पो का चालान कर बिना भेदभाव ड्यूटी की मिसाल पेश की है। आरपीएफ के इस कार्य की सराहना हो रही है। दोपहर पंजाब मेल आई थी। उसी समय एक टेंपो बिना रोक टोक प्लेटफार्म एक के अंदर जाकर मुसाफिरों का सामान लोड करने लगा। इसी बीच इंस्पेक्टर आरपीएफ सीपी मिश्रा को इसकी सूचना मिली। उन्होंने फौरन मौके पर जवानों को भेजकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि जवान पहुंचे और चालक समेत टेंपो को लेकर थाने पर आए। उसके बाद रेलवे एक्ट की धारा में टेंपो और चालक का चालान हुआ। सूत्रों से पता चला है कि जिन लोगों को टेंपो वाला लेने आया था। किसी स्टेशन मास्टर के रिश्तेदार थे। हालांकि पकड़े जाने की सूचना पर एसएम ने टेंपो छोड़ने के लिए दबाव बनाया लेकिन इंस्पेक्टर ने एक न सुनी। चालान हो गया। खास बात यह है कि कहीं से टेम्पो का वीडियो वायरल हो गया था। कुछ हो भी नहीं सकता था।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































